फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सिपाही लिया रिमांड पर-City

सिपाही लिया रिमांड पर-City

Thu, 02 Nov 2017 08:14 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
सिपाही लिया रिमांड पर-City
फोटो
विज्ञापन

-----
रिमांड पर सिपाही ने उगला सोने का राज
बाइक में छिपाकर रखा था आधा किलो सोना
साथी से बरामद हो चुका है बाकी सोना
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
हिरासत में मुंह नहीं खोलने वाले जीआरपी सिपाही हरीशंकर गौतम ने रिमांड पर आते ही सोने का राज उगल दिया। उसने बताया कि स्टेशन के पास खड़ी बाइक की सीट के नीचे लूटा गया आधा किलो सोना रखा है। उसके साथी ललितपुर निवासी वसीम से जीआरपी पहले ही आधा किलो सोना बरामद कर चुकी है।
बांदा निवासी सराफा व्यापारी संजय अग्रवाल के कर्मचारी अनिल कुमार सोनी से 26 अक्तूबर की रात जीआरपी के सिपाही हरीशंकर गौतम और उसके साथी वसीम ने एक किलो सोना लूट लिया था। घटना की रात ही जीआरपी ने सिपाही को हिरासत में ले लिया था। तीन दिन हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ करती रही थी, लेकिन उसने न तो अपने साथी का पता बताया था और न ही सोने का राज उगला था। 29 अक्तूबर को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। इसके बाद जीआरपी ने उसके साथी वसीम को गिरफ्तार कर आधा किलो सोना बरामद कर दिया था। पूछताछ में आरोपी वसीम ने बताया था कि आधा किलो सोना सिपाही हरीशंकर गौतम के पास है। सोना बरामद करने के लिए जीआरपी ने अदालत से रिमांड मांगी थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रिमांड मिलने के बाद जीआरपी ने हरीशंकर गौतम से कड़ाई के साथ पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद सोने को बराबर हिस्से में बांट लिया था। उसने अपने हिस्से का सोना स्टेशन के पश्चिम क्षेत्र स्थित पुल के नीचे बाइक की सीट के नीचे छिपाकर रखा है। इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर बाइक से सोना बरामद कर लिया। सोना बरामद करने के बाद सिपाही को वापस जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed