फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मुथूट फाइनेंस कंपनी से छह ग्राहकों का सोना चोरी

मुथूट फाइनेंस कंपनी से छह ग्राहकों का सोना चोरी

Wed, 03 Apr 2019 10:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
मुथूट फाइनेंस कंपनी से छह ग्राहकों का सोना चोरी
मुथूट फाइनेंस कंपनी के लॉकर से 43 लाख का सोना चोरी
विज्ञापन

झांसी। मुथूट फाइनेंस कंपनी की कचहरी चौराहा शाखा के छह ग्राहकों के लॉकर खोलकर उनमें रखा करीब 43 लाख रुपये का सोना चोरी हो गया। नवाबाद थाना पुलिस ने क्षेत्रीय प्रबंधक की तहरीर पर शाखा प्रबंधक और जूनियर रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मुथूट फाइनेंस कंपनी सोना गिरवी रखकर अपने ग्राहकों को कर्ज देने का काम करती है। सोना को लॉकर में सुरक्षित रखा जाता है। झांसी की कचहरी चौराहा शाखा में 22 फरवरी 2018 को आशीष ने 839.8 ग्राम सोना गिरवी रखकर 9.0 लाख रुपये, राजीव ने 29 अगस्त 2017 को 60.3 ग्राम सोना से 1.05 लाख रुपये व 8.6 ग्राम सोना से 16 हजार रुपये, जहांगीर ने 19 अगस्त 2016 को 206.9 ग्राम सोना पर 3.58 लाख रुपये, सत्येेंद्र ने 15 दिसंबर 2017 को 250.5 ग्राम सोना पर 473800 रुपये व 50 ग्राम सोना पर 93100 रुपये, आशीष ने 13 जून 2018 को 103.7 ग्राम सोना पर 42,750 रुपये व पूनम ने 30 अगस्त 2018 को 1547 ग्राम सोना पर 2149700 रुपये कर्ज लिया था।
विज्ञापन

उक्त सभी ग्राहकों का सोना लॉकर में सुरक्षित रख दिया गया। मगर, 25 जनवरी 2019 से 15 मार्च 2019 के बीच उक्त ग्राहकों का सोना लॉकर को डुप्लीकेट चाबी से खोलकर चोरी कर लिया गया। चाबियां शाखा मैनेजर और अधीनस्थ स्टाफ की निगरानी में रहती हैं। यह मामला बैंक ऑडिट में पकड़ा गया। इस मामले में नवाबाद थाना पुलिस ने भोपाल जोन के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत की तहरीर पर शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार सांग्या और जूनियर रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव शुभम सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed