{"_id":"59989b264f1c1b5a188b4793","slug":"181503173414-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: पूर्व विधायक की पत्नी से चेन स्नैचिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: पूर्व विधायक की पत्नी से चेन स्नैचिंग
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रेणी - अपराध
-------------
पूर्व विधायक की पत्नी की चेन लूटी
सब हेड... मिशन कंपाउंड में दिन दहाड़े हुए वारदात
- बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके के मिशन कंपाउंड में बाइक सवार बदमाशों ने बबीना के पूर्व विधायक कृष्णपाल सिंह राजपूत की पत्नी की दिन दहाड़े चेन लूट ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी चेन स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर में बदमाश सक्रिय बने हुए हैं। वह पुलिस को चुनौती देने के अंदाज में एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को बदमाशों ने दिन दहाड़े घटना को अंजाम दिया। बसपा के पूर्व विधायक कृष्णपाल सिंह राजपूत परिवार के साथ मिशन कंपाउंड में रहते हैं। शनिवार की सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे उनकी पत्नी लाली देवी मुहल्ले में ही स्थित एक दुकान से दूध लेकर लौट रहीं थीं। वह अपने घर के पास ही पहुंची थीं कि इसी दरम्यान पीछे से काले रंग की बाइक पर आए दो बदमाश उनकी सोने की जंजीर छीनकर भाग गए। जंजीर में सोने का लॉकेट भी पड़ा हुआ था। घटना से पूर्व विधायक की पत्नी घबरा गईं। उनके चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन बदमाश तेजी से बाइक दौड़ाते हुए देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गए। घटना की सूचना सीपरी बाजार थाना पुलिस को दी गई, काफी तलाश के बाद पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा पाई। सीपरी बाजार थानाध्यक्ष गगन गौड़ ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
स्टाफ नर्स पर हमला कर चेन लूटी
झांसी। कोतवाली थाना इलाके में बेखौफ बदमाश ने दिन दहाड़े जिला चिकित्सालय की स्टाफ नर्स पर हमला कर उनकी सोने की जंजीर लूट ली। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
अंदर लक्ष्मी गेट निवासी श्यामसुंदर शर्मा की पत्नी सुशील मनी जिला चिकित्सालय में सिस्टर इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार की दोपहर तकरीबन ढाई बजे वह अपनी ड्यूटी पूरी कर अस्पताल से घर की ओर लौट रहीं थीं। वह मुहल्ला हजरयाना से होते हुए पैदल ही घर जा रहीं थीं। इसी दरम्यान सैयद बाबा वाली गली में पीछे से एक बदमाश पैदल आया और धक्का देकर सुशील मनी को गिरा दिया। बदमाश ने झपट्टा मारकर गले से डेढ़ तोले की सोने की जंजीर झपट ली। गिरने से सुशील मनी के पैर व सिर में चोट आ गई। सुशील मनी के चिल्लाने पर बदमाश दौड़ लगाकर भाग गया। पीड़िता ने घटना की सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दे दी है। पीड़िता ने बताया कि बदमाश की उम्र लगभग 27-28 साल की थी। वह ग़ुलाबी रंग की फुल शर्ट और जींस की पेंट पहने हुए था।
वीआईपी की एफआईआर, बाकी दरकिनार
शहर में आए दिन चेन स्नैचिंग की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में पुलिस एफआईआर तक दर्ज नहीं करती है। बदमाशों को पकड़कर माल बरामदगी तो दूर की बात है, घटना की ढंग से जांच तक नहीं की जाती है। हालांकि, वीआईपी मामलों में पुलिस की कार्यशैली अलग होती है। इसका अंदाजा पूर्व विधायक कृष्णपाल सिंह राजपूत की पत्नी के साथ हुई चेन स्नैचिंग की घटना से लगाया जा सकता है। सुबह घटना हुई और शाम को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।
वारदात दर वारदात
18 अगस्त - गुमनावारा में अनिल की पत्नी उर्मिला की सरे राह बदमाशों ने जंजीर उड़ाई
17 अगस्त - डीआरएम कार्यालय के पास रेलवे अस्पताल के डाक्टर सुरेश चंद्रा का मोबाइल छीना
01 अगस्त - सरयू विहार कालोनी मेें रिटायर्ड मेडिकल अफसर डॉ. आरपी गुप्ता के घर में घुसकर लूटपाट
31 जुलाई - थापक बाग निवासी अवधेश वर्मा के तीस हजार रुपये छीने
31 जुलाई - मुनीम विनोद पाल से 2.49 लाख लूटे
30 जुलाई - मिशन कंपाउंड में रिटायर्ड इंजीनियर की पत्नी सरला की सोने की चेन लूटी
29 जुलाई - प्रेमगंज निवासी रामकली की जंजीर और झुमकी छीनी
27 जून - नरसिंह राव टौरिया निवासी कोमल विश्वकर्मा का पर्स छीना
19 जून - शिवाजी नगर निवासी कस्तूरी देवी की चेन लूटी
09 जून - लक्ष्मीपुरम कालोनी से सत्येंद्र कुमार गुप्ता की पत्नी से रमा गुप्ता से जंजीर छीनी
07 जून - दतिया गेट निवासी सुनीता को मंगलसूत्र छीना गया।