{"_id":"596f77e64f1c1bc8118b47b6","slug":"181500477414-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: दंपति की मौत-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: दंपति की मौत-City
Updated Wed, 19 Jul 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले पत्नी की हत्या, फिर की आत्महत्या
सब हेड- रेलवे कॉलोनी में चाकू से दिया घटना को अंजाम
क्रासर
- आर्थिक तंगी की वजह से आए दिन होता था दंपति में विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
थाना प्रेमनगर इलाके की रेलवे कॉलोनी के एक बंगले के आउट हाउस में रह रहे सलीम ने पहले अपनी पत्नी को शबाना की चाकू मारकर हत्या की। बाद में वही चाकू खुद को मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों में आर्थिक तंगी के कारण आए दिन विवाद होता था।
रेलवे कालोनी रानी लक्ष्मी नगर के बंगला नंबर 255 में रेलवे के चीफ कंट्रोलर अजय कुमार द्विवेदी रहते हैं। बंगले के पिछवाड़े खोलीनुमा तीन सर्वेंट क्वार्टर भी हैं, जिनमें से एक में सलीम उर्फ छोटू (45) अपनी पत्नी पिंकी उर्फ शबाना (40) और चार बच्चों के साथ रहते हैं। सलीम कालीन का कारीगर था, लेकिन काम में मन न लगने की वजह से उसका ज्यादातर समय बेकारी में ही कटता था। जबकि, शबाना लोगों के यहां झाड़ू-पोंछा और शादियों में पूड़ी बनाकर परिवार का किसी तरह भरण पोषण करती थी। शबाना अपने पति सलीम से काम करने के लिए कहती रहती थी। इसे लेकर दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। बुधवार की दोपहर तकरीबन दो बजे घर में पति-पत्नी के अलावा कोई नहीं था। इसी दरम्यान दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में सलीम ने शबाना पर चाकू से हमला कर दिया। वह बचने के लिए भाग कर घर से बाहर निकली, लेकिन बमुश्किल पंद्रह कदम ही चल सकी और गिर पड़ी। इसी दरम्यान घर के अंदर मौजूद सलीम ने खुद को चाकू मार लिए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृत दंपति के चार बच्चे ताहिर, तालिब, मुस्कान और निदा हैं, जो अब अनाथ हो गए हैं।