फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   रेलवे लाइन पर मिली वृद्घ की लाश

रेलवे लाइन पर मिली वृद्घ की लाश

Sat, 18 May 2019 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
रेलवे लाइन पर मिली वृद्घ की लाश
रेलवे लाइन पर मिली वृद्ध की लाश
विज्ञापन


झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र केउन्नाव-बालाजी रोड स्थित झांसी कानपुर रेलवे लाइन पर शुक्रवार की सुबह खुशीपुरा निवासी वृद्ध प्रकाश (60) की लाश मिली। प्रकाश की जेब से मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने ट्रेन से गिरकर मौत होेने की आशंका जताई जा रही है। जबकि मृतक के हाथ, पैर व सिर में गंभीर चोट के निशान मिले।

शुक्रवार सुबह उन्नाव बालाजी मार्ग पर स्थित झांसी कानपुर रेलवे लाइन के समीप लोगों ने एक लाश पड़ी देख पुलिस को सूचना दी। खबर पाते ही ग्वालियर रोड चौकी पुलिस ने पहुंचकर जानकारी ली। तलाशी लेने पर पुलिस को मृतक की जेब से कागजात मिले। जिसके आधार पर उसकी पहचान थाना नवाबाद स्थित खुशीपरा निवासी प्रकाश के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त कर बताया कि प्रकाश टेलर का काम करते थे। शुक्रवार सुबह वे उरई जाने की कहकर स्टेशन जाने को निकले थे। इसके बाद उनकी लाश मिलने की खबर आई। पुलिस ने वृद्ध की मौत ट्रेन से गिरकर होने की आशंका जताई है। मृतक के हाथ व पैैर में फ्रैक्चर है, जो गिरने की वजह से हुआ है। पुलिस के मुताबिक सिर में भी गंभीर चोट आने के कारण उनकी जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed