फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम- कार की टक्कर से सात काबड़िएं घायल-City

क्राइम- कार की टक्कर से सात काबड़िएं घायल-City

Sat, 11 Aug 2018 11:20 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
क्राइम- कार की टक्कर से सात काबड़िएं घायल-City
फोटो
विज्ञापन

.........
कार की टक्कर से सात कांवड़िए घायल
- बेतवा नदी के नोटघाट पुल पर शुक्रवार देर रात दो बजे की घटना
- सभी को उपचार के लिए कराया गया मेडिकल कॉलेज में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। थाना बरुआसागर इलाके में बेतवा नदी के नोटघाट पुल पर सात कांवड़ियों को तेज रफ्तार में आ रही कार ने टक्कर मार दी। शुक्रवार देर रात दो बजे हुई घटना में घायल सातों कांवड़ियों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। वहीं, कार चालक वाहन सहित मौके से भाग गया।

टोड़ीफतेहपुर निवासी रामचरन (52) गांव के साथी रतन (45), रम्मन (30), कैलाश (35), चेतराम (32), मानवेंद्र (52), और जितेंद्र (30) शुक्रवार की देर रात पैदल कांवड़ में जल लेने के लिए ओरछा जा रहे थे। वह बेतवा नदी के नोटघाट पुल तक ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही कार ने सभी को टक्कर मारकर घायल कर दिया। रामचरन और कैलाश के दोनों पैर व कमर में गंभीर चोटें आई है। मौके से निकल रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर बरुआसागर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed