{"_id":"5bf9bb33bdec22415b095dec","slug":"161543093043-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह घरों में चोरियां करने वाला गिरोह पकड़ा गया, पुलिस के हत्थे चढ़ीं तीन महिलाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाह घरों में चोरियां करने वाला गिरोह पकड़ा गया, पुलिस के हत्थे चढ़ीं तीन महिलाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Updated Sun, 25 Nov 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाह घरों में चोरियां करने वाले गिरोह की तीन महिलाआें को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। जिनके कब्जे से चोरी का माल व नशीला पाउडर भी बरामद हुआ है। पूछताछ में पता चला है कि कई विवाह घरों को निशाना बना चुकी हैं। पकड़ी गई महिलाएं फिर से विवाह घर में चोरी की योजना बना रहीं थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
स्वॉट टीम प्रभारी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी को सूचना मिली कि विवाह घरों में चोरी करने वाली युवती पंचवटी कॉलोनी के पास स्थित एक विवाह घर के पास मौजूद हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने खंडेराव गेट चौकी इंचार्ज शशांक मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचकर युवती को हिरासत में लिया। थाने लाकर महिला पुलिसकर्मी से तलाशी लेने के बाद उसके पास से माल मिला। पूछताछ में पता चला कि उसके साथ दो महिलाएं और भी हैं, जो विवाह घरों के पास रैकी कर रही हैं।
विज्ञापन
युवती के मोबाइल में मौजूद फोटो के आधार पर पुलिस को लगाया गया। जहां उन्नाव गेट चौकी इंचार्ज विकास सिंह और मिनर्वा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र ने अपने-अपने क्षेत्र से दोनाें को पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ करने पर तीनों ने अपने नाम मध्य प्रदेश के राजगढ़ थाना क्षेत्र बोझ के गांव कदिया निवासी बुलबुल सिसौदिया, डिंपल सिसौदिया व माधुरी बताए। पूछताछ पर पता चला कि तीनों गिरोह की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर विवाह घरों में रैकी करने के बाद चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुकी हैं। पिछले साल भी अलग-अलग विवाह घरों को भी निशाना बनाया था।
विज्ञापन
राह चलते लोग भी रहते थे निशाने पर
तीनों से नशीला पाउडर बरामद होने के बाद बताया कि राह चलते लोगों से बात करने के बाद उनको तीर्थ स्थान का प्रसाद बताकर खिलाया जाता था। जिनके बेहोश होने के बाद उनका सामान व रुपये लूटकर भाग जाती थीं। इस तरह की अधिकांश घटनाएं मध्य प्रदेश के इलाकों में ही अंजाम दीं।