फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   भारत-पाक मैच पर लाखों का सट्टा

भारत-पाक मैच पर लाखों का सट्टा

Sat, 15 Jun 2019 10:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
भारत-पाक मैच पर लाखों का सट्टा
भारत-पाक मैच पर लाखों का सट्टा
विज्ञापन

झांसी। भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर महानगर के सटोरिए तैयार हैं। पूरे मैच के दौरान लाखों का सट्टा खेले जाने की खबर है। पुलिस ने भी सटोरियोें को दबोचने की तैयारी कर ली है। डीआईजी सुभाष सिंह बघेल ने स्वॉट टीम व सर्वलांस टीम को निर्देश भी दिए हैं।
क्रिकेट जगत में जहां भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला होता है, वहीं सटोरिये भी इस मैच पर बड़ा दाव खेलने से नहीं चूकते। रविवार को वर्ल्ड कप में होने वाले भारत और पाकिस्तान का मैच में सटोरियों ने भी एक-एक गेंद पर सट्टा खेलने की तैयारी कर ली है। जानकारों के मुताबिक जिले में रविवार को लाखों रुपये का सट्टा लगाए जाने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक सट्टा बाजार में भारत पर 1.85 रुपये का भाव है, जिसका मतलब भारत के जीतने पर एक रुपया के बदले 1.85 रुपये मिलेंगे। वहीं, पाकिस्तान पर 2.16 रुपये का भाव रहा, जिसका मतलब पाकिस्तान यदि मैच जीतता तो एक रुपये के बदले 2.16 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा हर गेंद और हर रन सट्टा लगेगा। शहर के अधिकांश स्थानों पर सट्टा खिलाने की तैयारी है।
विज्ञापन


मोबाइल व लैपटॉप से होता कारोबार
क्रिकेट का सट्टा मोबाइल व लैपटॉप से संचालित होता है। सटोरिये अज्ञात स्थान पर बैठकर सट्टा लगवाते हैं। बताया जा रहा है कि एक लाइन बड़े सटोरियों की रहती है, जहां वे बैठकर सट्टा लगवाते हैं। जिले में कई सटोरिये इस अवैध कारोबार से जुड़े हैं। ये आखिरी वक्त तक अपना स्थान बदलते रहते हैं, ताकि पुलिस से बचकर सट्टा खिला सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े महानगरों से जुड़े तार
बताया जा रहा है कि जिले के सटोरियों के तार बड़े महानगरों से जुड़े हैं। इन महानगरों के सटोरियों के माध्यम से जिले में बड़े पैमाने पर सट्टा का अवैध कारोबार पनप रहा है। मैच में प्रति बॉल, प्रति ओवर, खिलाड़ी द्वारा कितने रन बनाने, ओवरों का सेशन व हार-जीत पर लगाया जाता है।


पुलिस अलर्ट, खंगाले जाएंगे स्थान
मैच को लेकर पुलिस भी अलर्ट हो गई है। डीआईजी सुभाष सिंह बघेल ने सभी थानेदारों को नजर रखने के निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि पुराने सटोरियों के रिकार्ड व कॉल भी खंगालने के निर्देश हैं। सटोरियों की तलाश में होटलों के कमरे खंगालने के साथ यहां पर रुकने वालों का रिकार्ड भी जुटाया जाएगा। पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed