फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   हलवाई और विवाह घर संचालक के खिलाफ एफआईआर

हलवाई और विवाह घर संचालक के खिलाफ एफआईआर

Wed, 12 Jun 2019 11:53 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
हलवाई और विवाह घर संचालक के खिलाफ एफआईआर
हलवाई, विवाह घर संचालक के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

झांसी। शादी समारोह में खाना खाने के बाद हुई फूड प्वॉइजनिंग के मामले में बुधवार को खाना बनाने वाले हलवाई और विवाह घर संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। वहीं, इससे पहले एसपी सिटी और सीओ ने फूड प्वॉइजनिंग की चपेट में आए लोगों से मिलकर घटना की जानकारी ली।
सोमवार की रात संस्कार विवाह घर में आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले मोहन नामदेव के पुत्र की शादी समारोह का आयोजन था, जिसमें बड़ी संख्या में उनके रिश्तेदार और परिचित के लोग शामिल हुए थे। रात को वर और वधू पक्ष के लोगों ने खाना खाया। कुछ समय बाद एक के बाद एक लोग फूड प्वॉइजनिंग का शिकार होने लगे। उलटियां होने से कई लोग मौके पर ही अचेत हो गए। इससे शादी समारोह में हंसी-खुशी का माहौल काफूर हो गया था और वहां हड़कंप की स्थिति मच गई थी। आनन-फानन में लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों में ले जाया गया था। जर्मनी अस्पताल, सिविल अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में मरीजों को भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के बाद लोगों की हालत में सुधार आया।
विज्ञापन

इस मामले की जानकारी होने पर बुधवार को एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी और सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार जिला अस्पताल में जाकर मरीजों से मिले और घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील प्रकाश ने भी मरीजों का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शादी समारोह के आयोजक केकेपुरी निवासी मोहन नामदेव ने सीपरी बाजार थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर हलवाई तिलयानी बजरिया निवासी धर्मेंद्र गोस्वामी और आयोजक स्थल संस्कार विवाह घर के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed