फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   चौकी इंचार्ज व होमगार्ड पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

चौकी इंचार्ज व होमगार्ड पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

Sat, 08 Jun 2019 10:20 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज व होमगार्ड पर फायरिंग, बाल-बाल बचे
चौकी इंचार्ज व होमगार्ड पर फायरिंग, बाल-बाल बचे
विज्ञापन

झांसी। शनिवार रात जीआईआसी मैदान में असामाजिक तत्वों को खदेड़ने पहुंचे चौकी इंचार्ज व होमगार्ड पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। दोेनोें ने किसी तरह भागकर जान बचाई। पुलिस की बाइक में भी गोली लगी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस सरगर्मी से बाइक सवारों की तलाश कर रही है।

थाना सीपरी बाजार पुलिस को जीआईसी मैदान में असामाजिक तत्वों के जमावड़ा होने की सूचना मिली। खबर मिलते ही चमनगंज चौकी इंचार्ज बृजेश यादव, होमगार्ड राकेश के साथ बाइक पर सवार होकर जीआइसी मैदान पहुंचे। वहां पुलिसकर्मियों को देखकर असमाजिक तत्वों में भगदड़ मच गई। मैदान के अंदर कोने में काले रंग की बाइक पर दो युवक शराब पीते नजर आए। पुलिसकर्मियों के टोकने पर एक युवक ने फायरिंग कर दी। यह देखकर पुलिसकर्मी घबरा गए। पुन: टोकने पर दूसरी बार फायरिंग की, जिसमें दोनों बाल - बाल बच गए। गोली बाइक को छूते हुई निकल गई। इसके बाद तीसरा हवाई फायरिंग कर तेजी से बाइक में बैठकर दोेनों भाग निकले। खबर मिलते ही सीपरी के साथ कोतवाली पुलिस भी पहुंची, लेकिन जब तक युवक निकल चुके थे। पुलिस दोनों युवकों को पकड़ने के लिए चौतरफा दौड़ती रही, लेकिन बाइक सवार युवक पुलिस के हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed