फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जिला अस्पताल के लिपिको से मांगा स्पष्टीकरण

जिला अस्पताल के लिपिको से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 07 Jun 2019 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के लिपिको से मांगा स्पष्टीकरण
जिला अस्पताल के लिपिकों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

झांसी। जिला अस्पताल में अस्पताल के दो लिपिकों के द्वारा नशे की हालत में डांस करने व अस्पताल के आला अफसरों को गालियां देने के मामले में निदेशक प्रशासन ने बुधवार को दोनों लिपिकों से स्पष्टीकरण मांगा है। जिसके लिए 15 दिन की समय सीमा तय की गई है। जांच के बाद इन पर कार्रवाई होगी।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व जिला अस्पताल के दो कनिष्ठ लिपिकों का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक लिपिक नशे की हालत में डांस कर रहा है, तो वही दूसरा लिपिक नशे में अस्पताल के आला अफसरों को गालियां दे रहा है। वीडियो के वायरल होते ही अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया था। देखते ही देखते शहर भर में वीडियो वायरल हो गया था। डांस व गाली-गलौज वाले वीडियो की चर्चा शहर भर में थी। पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेकर अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीके गुप्ता ने दो लिपिकों से स्पष्टीकरण मांगा था। जिसमें एक लिपिक ने उन्हें अपना स्पष्टीकरण दे दिया था। लेकिन दूसरे ने नहीं दिया था। जिसके बाद सीएमएस ने लिपिकों पर निलंबन की कार्रवाई के लिए निदेशक प्रशासन को मामले से अवगत कराया था। जिसको गंभीरता से लेते हुए निदेशक प्रशासन ने अस्पताल के दोनों लिपिकों से 15 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने बताया की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed