{"_id":"5cf2e3e3bdec22070518e276","slug":"155942196820-jhansi-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजन बोले- जहरीली शराब बनी वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजन बोले- जहरीली शराब बनी वजह
Sun, 02 Jun 2019 03:15 AM IST
झांसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 03:15 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मौत कारण जहरीली शराब पीना बताया है। इसकी खबर मिलते ही पुलिस पड़ताल में जुट गई। आनन - फानन में शव को पोस्टमार्टम को भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण शरीर में चोटें लगना सामने आया है। पुलिस चोट लगने के कारणोें की जांच में जुट गई है।
शुक्रवार रात थाना कटेरा के गांव पड़रा नन्नू (38) की अचानक हालत बिगड़ गई। उपचार से पहले ही नन्नू ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने जहरीली शराब पीने के कारण मौत का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही सीओ मऊरानीपुर हिमांशु गौरव, कटेरा थानाध्यक्ष राजीव वैश्य मृतक केे घर पहुंचे।
परिजनों ने बताया कि रात करीब 11 बजे वह इलाके से शराब पीकर घर आया था और इसी बीच हालत बिगड़ने के बाद दो घंटे के भीतर मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस भी आनन-फानन में पड़ताल में जुट गई। रात में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत चोट लगने के कारण सामने आई है। मृतक के सिर व पसलियों में चोटें हैं, जिस कारण उसकी जान चली गई। अब यह चोटें कैसे आईं, यह परिजन भी नहीं जानते।
सीओ मऊरानीपुर हिमांशु गौरव ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अल्कोहल की भी पुष्टि नहीं हुई। ऐसे में शराब से मौत होने का सवाल ही नहीं उठता है। शरीर में चोटें कैसे आई हैं, इसकी जांच की जा रही है। वहीं, परिजनों का आरोप है कि इलाके में धड़ल्ले से नकली अवैध शराब बनाने का धंधा चल रहा है। तमाम लोग शराब पीकर बीमार हो रहे हैं।