फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बस की टक्कर से पुत्री की मौत, पिता घायल

बस की टक्कर से पुत्री की मौत, पिता घायल

Sat, 01 Jun 2019 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
बस की टक्कर से पुत्री की मौत, पिता घायल
बस की टक्कर से पुत्री की मौत, पिता घायल
विज्ञापन

- बाइक पर थे सवार, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मध्य प्रदेश के छतरपुर इलाके में बस की टक्कर से बाइक सवार पिता व पुत्री घायल हो गए। गंभीर हालत में उपचार के लिए दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां बेटी ने दम तोड़ दिया, जबकि पिता की हालत गंभीर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बृहस्पतिवार को छतरपुर के डरगवा निवासी रामप्रसाद (40) अपनी पुत्री अर्चना (8) के साथ इलाके के गांव विजावर में शामिल होने गए थे। रात को दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी गांव से निकलते समय बस की टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। उपचार के लिए दोनों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शुक्रवार को उपचार के दौैरान अर्चना ने दम तोड़ दिया, जबकि रामप्रसाद की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


महिला ने खाया जहर
झांसी। अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार को भिंड निवासी क्रांति (25) ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव की र्हुई शिनाख्त
झांसी। झांसी-कानपुर रेलवे लाइन पर मिले शव की शिनाख्त निवाड़ी निवासी सुनील (30) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सुनील दो दिन पहले दिल्ली जाने की कहकर घर से निकले थे। इसकेे बाद पुलिस ने शव मिलने की सूचना दी। परिजनों को नहीं पता कि वे यहां कहां से आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अवैध शराब बेचते 12 दबोचे
- अलग-अलग थाने की पुलिस ने चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शुक्रवार को भी जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहा। इस दौैरान पुलिस ने 12 लोगों को पकड़ने के साथ ही भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद की।

कोतवाली पुलिस ने नारायण बाग से दातार नगर निवासी रूबी को 18 लीटर कच्ची शराब, सीपरी पुलिस ने ग्राम आड़ी सड़क से राजकुमार के कब्जे से 30 लीटर, बबीना पुलिस ने टपरियन मोड़ के पास राजेश के पास से दस लीटर व बबीता के कब्जे से 15 लीटर शराब बरामद की। इसी तरह, मऊरानीपुर पुलिस ने मछली मंडी के पास से मनीषा व पप्पी देवी के पास से बीस-बीस लीटर, ककरबई पुलिस ने आरती से 15 लीटर, पूंछ पुलिस ने सुमन के पास से 40 लीटर, टहरौली पुलिस ने ओमप्रकाश, हीरा, आशा और पिंकी के कब्जे से तीस-तीस लीटर अवैध शराब बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed