फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मारपीट

मारपीट

Sat, 08 Sep 2018 03:20 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
शादी में खाना न देने पर चले लाठी डंडे
विज्ञापन

तालबेहट। बृहस्पतिवार को नगर के चौबयाना शादी की दावत का खाना घर के लिए न देने पर एक युवक ने शादी समारोह में जमकर वबाल काटा। उत्पाती युवक के परिजनों ने दो महिला सहित कई लोगों के साथ मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

नगर के चौबयाना मोहल्ला निवासी रसीद राइन पुत्र हल्के खान ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बृहस्पतिवार 6 सितंबर को उनकी भतीजी अंजुम की शादी थी। जिसमें ईलू दावत खाने के बाद अपने घर चला गया। बाद में वह एक बाल्टी लेकर परिजनों के लिए खाना देने की बात कहने लगा। जिस पर पीड़ित की बड़ी बहन सुल्ताना पत्नी इकबाल निवासी झांसी ने कहा जिसे खाना खाना है वह दावत में आकर खाए। इस पर ईलू गाली गलौज करने लगा। मौके पर मौजूद रिश्तेदारों ने गाली देने से मना किया तो उसने एक रिश्तेदार के साथ मारपीट कर दी। बीच बचाव होने के बाद ईलू अपने घर चला गया। रात करीब दस बजे के लगभग आरोपी लाठी डंडा लेकर आया और मेरी पत्नी शमशाद से मारपीट करने लगे। उसे बचाने आई मेरी बहू निशा के सिर पर भी लाठी से हमला कर दिया। आरोप है कि इस छीना छपटी एवं मारपीट में जेवरात गिर गए। रसीद की शिकायत पर पुलिस ने लल्लू खां पुत्र समद खां, ईलू, रहीश, अयूब, महिल पुत्र लल्लू, हसीना बानो पत्नी लल्लू, रुकसार, वसीम पुत्र सत्तार और रूबी पुत्री सत्तार के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed