फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बहुत कम रही उपस्थिति

बहुत कम रही उपस्थिति

Sun, 29 Apr 2018 01:40 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
बहुत कम रही उपस्थिति
बहुत कम रही उपस्थिति, नहीं आए प्रधानाचार्य
विज्ञापन

पुलिस ने दी गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
तालबेहट।
पालीटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज होने के बाद शनिवार को प्रधानाचार्य कॉलेज नहीं आए। इसके अलावा कॉलेज में छात्रों की उपस्थिति भी काफी कम रही। कॉलेज में पूरे दिन इसी मामले पर चर्चा होती रही। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रधानाचार्य की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी।
गुरुवार को देर रात पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह के निर्देश पर राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज प्रधानाचार्य मुकेश जैन पर वहां पूर्व में संविदा पर कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने उसके साथ छेड़छाड़ करने, जान से मारने की धमकी देने एवं मोबाइल पर अश्लील मेसेज भेजने सहित विभिन्न आरोप लगाए। जिस पर आरोपी प्रधानाचार्य पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी तालबेहट हिमांशु गौरव को सौंप दी गई थी।
विज्ञापन

छात्रों के भविष्य का निर्माण करने का जिम्मा निभाने वाले जिम्मेदार पद पर बैठें शिक्षक पर इस तरह के लगें संगीन आरोपों की खबर से शनिवार को पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। खास कर कॉलेज एवं महाविद्यालयों में पूरे समय इस मामलें को लेकर चर्चा होती रही। शनिवार को पालीटेक्निक कॉलेज तालबेहट में काफी कम संख्या में छात्र एवं अध्यापक आए। जो छात्र आए वह आपस में इसी मामले की चर्चा करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में शनिवार को छात्रों और प्रधानाचार्य की उपस्थिति के बारे में कॉलेज के एक अध्यापक से बात की तो उन्होंने प्रधानाचार्य से ही बात करने को कहा, परंतु जब उनके फोन बंद होने की बात कहते हुए उनसे जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि आवश्यक कारण के चलते वह जल्दी कॉलेज छोड़ आए थे। इस कारण वह इस संबंध में कुछ भी नहीं बात सकतें है। इसके अलावा इस मामलें में बात न करने की मनाही की बात कहते हुए उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया। वहीं, इस मामले के विवेचक पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव ने बताया कि आरोपी प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, परन्तु आरोपी पकड़ में नहीं आया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed