फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   उत्पीड़न से तंग

उत्पीड़न से तंग

Sun, 01 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
उत्पीड़न से तंग
छह माह से रुका था प्रधानाध्यापक का वेतन
विज्ञापन

छुट्टी के दिन खोल लिया था स्कूल
तालबेहट। मिड डे मील के निरीक्षण में अनियमितताएं पाए जाने पर प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश पटैरिया का छह माह पहले वेतन रोका दिया गया था।
इसके बाद से ही ग्राम प्रधान ने भी न तो चेक पर और न ही अनापत्ति प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर किए।
शिक्षक ने शनिवार को छुट्टी के दिन स्वयं जाकर स्कूल खोला तथा ग्राम प्रधान व शिक्षक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष को भी स्कूल में बुला लिया था , यहां पर प्रधान से कुछ देर बहस भी होती रही।

यह लिखा है सुसाइड नोट में
अग्नि स्नान करने वाले प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश पटैरिया ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उनकी मौत के लिए ग्राम प्रधान मोहन सिंह समेत चार लोग जिम्मेदार है। प्रधानउससे पैसे की मांग करते हैं। बहुत सा धन अब भी एमडीएम खाते में पड़ा है।
विज्ञापन

जिला एमडीएम समन्वयक कपिल दुबे पर भी आरोप लगाया है कि रुपए न देने पर गलत रिर्पोटिंग करके वेतन रुकवा दिया गया था। एसएमसी अध्यक्ष सोन सिंह भी प्रधान के कहने पर चलते हैं, इस कारण आज तक स्वेटर की धन राशि के चेक का भुगतान पड़ा है। कई बार बुलाने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया है। पत्र में लिखा है कि सहायक अध्यापक रूपेश कुमार चोरी गए पंखों का नोटरी शपथपत्र देने को मजबूर कर रहे थे। अदेय प्रमाण पत्र न देकर पेंशन में बाधा खड़ी की जा रही हैं। अंत में मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि प्रधान अध्यापकों को एमडीएम के कार्य से मुक्त किया जाए। शिक्षकों की पदावनति को भी गलत बताया है। अध्यापक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने से पहले ब्लैक बोर्ड पर लिखे अपने सुसाइड नोट में ग्राम प्रधान मोहन सिंह, मिड डे मील जिला समन्वयक कपिल दुबे, एसएमसी अध्यक्ष सोन सिंह और सहायक अध्यापक रूपेश कुमार पर अलग-अलग आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से दोषियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधान ने आरोपों को बताया निराधार
तालबेहट। इस संबंध में ग्राम प्रधान मोहन सिंह का कहना है कि अध्यापक द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं वह निराधार हैं। मिड डे मील में फल एवं दूघ वितरण न करने पर उन्होंने मिड डे मील के चेक पर पांच छह माह से हस्ताक्षर नहीं किए थे। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर आने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बॉक्स में
आरोपियों पर अवश्य होगी कार्रवाई
इस संबंध में जो भी तहरीर आएगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
डा. ओपी सिंह
पुलिस अधीक्षक ललितपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed