{"_id":"5a7374414f1c1ba2268b7e0c","slug":"151751604814-dehat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोर्ड परीक्षा कस समय नजदीक आने से विजली न आने से छात्र छात्राए परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वोर्ड परीक्षा कस समय नजदीक आने से विजली न आने से छात्र छात्राए परेशान
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ाई में बाधा डाल रही बिजली की कटौती
गरौठा। बिजली की बेतहाशा कटौती बोर्ड परीक्षार्थियों की पढ़ाई में बाधा डाल रही है। छात्र-छात्राएं लालटेन की रोशनी में तैयारी कर रहे हैं। अभिभावकों ने जिलाधिकारी को फैक्स के जरिए पत्र भेजकर व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
हाइस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा का समय नजदीक आने के बाद भी बिजली की चाल बिगड़ती जा रही है। बेतहाशा कटौती से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पिछले पंद्रह दिन से आलम यह है कि बिजली का न आने का समय है और न जाने का। कटौती कब कर दी जाए, कुछ निश्चित नहीं है। जाने के बाद बिजली कब तक आएगी, यह भी बताने वाला कोई नहीं। पटरी से उतर चुकी बिजली से वैसे तो हर वर्ग परेशान हैं, लेकिन इन दिनों बोर्ड परीक्षार्थियों को अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अच्छे अंकों से पास होने के लिए छात्र-छात्राएं दिन के अलावा रात में भी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन, उनकी तैयारी में बिजली की कटौती बाधा डाल रही है। कस्बे के विजय नायक, हरीशंकर नायक, हरीओम तिवारी, हरीश व्यास, गोविंद नारायण गुप्ता, संतोष कुमार गेडा, राजेश सिंह परिहार, शिशुपाल सिंह यादव, हरीशंकर खरे, रामपाल खरे, विनीत पटसारिया ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में बिजली व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है, ताकि कस्बे के छात्र-छात्राएं तैयारी कर अच्छे अंकों से पास हो सकें।