फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम- गणोशात्सव व मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक -City

क्राइम- गणोशात्सव व मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक -City

Mon, 10 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
क्राइम- गणोशात्सव व मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक -City
गणेशोत्सव व मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक
विज्ञापन

- अराजकता नहीं होगी बर्दाश्त: सीओ
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीपरी थाने मेें आगामी गणेशोत्सव और मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसमें दोनों संप्रदायों के लोगों से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।

बैठक में सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार ने शांति बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। जिसे शांतिपूर्वक मनाने में हिंदू और मुसलमान दोनों एक-दूसरे का सहयोग करें और भाईचारा बनाए रखें। नगर के विभिन्न मार्गों से पारंपरिक मुहर्रम का जुलूस निकलता है और जगह-जगह पंडालों में गणेश जी की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती हैं। ऐसे में सभी एकता का परिचय दें। बैठक में अखाड़ा कमेटी, ताजिया कमेटी और गणेश उत्सव कमेटी के पदाधिकारी भी बुलाए गए थे। जहां बताया गया कि पहूज नदी व सिमरधा बांध में विसर्जन होगा। ऐसे में तैराक की व्यवस्था की जाए। साथ ही सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाए। एसीएम अशोक चंदरोल ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस भी व्यवस्थाएं बनाए। इस मौके पर व्यापारी नेता संतोष साहू, चौधरी फिरोज, गोकुल दुबे, पार्षद विद्या प्रसाद दुबे, चौधरी यूनिस, संजीव बुधौलिया मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed