फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सेना के अधिकारी के वाहन से टक्कर मे युवक की मौत-City

सेना के अधिकारी के वाहन से टक्कर मे युवक की मौत-City

Mon, 11 Sep 2017 09:19 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
सेना के अधिकारी के वाहन से टक्कर मे युवक की मौत-City
फोटो
विज्ञापन

मेजर की झपकी ने ली युवक जान
कार का एयरबैग ने खुलने से बच गए सैन्य अफसर के प्राण
बबीना में हाइवे के पास हुआ सड़क हादसा, एक अन्य घायल
अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे दुर्घटना का शिकार बना युवक
अमर उजाला ब्यूरो
बबीना।
देहरादून से स्थानांतरित होकर सागर जा रहे सेना के मेजर को झांसी-ललितपुर हाइवे पर मानपुर-बबीना के बीच झपकी आ गई। इससे उनकी कार का नियंत्रण गड़बड़ा गया, जिससे कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। कार के एयरबैग खुलने से मेजर की जान बच गई। हालांकि, गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उन्हें बबीना के मिलेट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हादसे का शिकार बना युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और आर्मी में नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहा था।
बबीना के शास्त्रीनगर निवासी विजय रायकवार (20) पुत्र रामचरण एवं दुर्गेश लक्षकार (21) पुत्र नरेश सोमवार सुबह छह बजे मानपुर के मुरली माता मंदिर के पास टहलने गए थे। तभी झांसी की ओर से तेज गति से आ रही एक एक्सयूवी गाड़ी ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और गाड़ी पलटकर खाई में गिर गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। कार में सवार सैन्य अफसर मेजर अनिरुद्ध राव भी गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कार के एयरबैग खुल गए, वरना गंभीर हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने विजय को मृत घोषित कर दिया, जबकि दुर्गेश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेजर अनिरुद्ध को उपचार के लिए मिलेट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि मेजर को झपकी लगने से कार बहक गई थी, इस कारण हादसा हुआ। हमारे संवाददाता ने मिलेट्री अस्पताल में मेजर से बात करने का प्रयास किया, लेकिन सैन्य कर्मियों ने उनकी हालत गंभीर बताकर बात नहीं करने दी। वहीं, विजय के परिजनों ने बताया कि वह बीएससी पास था और मिलेट्री में नौकरी की तैयारी कर रहा था। मामले को लेकर बबीना थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed