{"_id":"599da5014f1c1b3e6b8b46f1","slug":"150350364314city-reporters-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्यौहारो पर डीजे रहेंगे प्रतिबंधित-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
त्यौहारो पर डीजे रहेंगे प्रतिबंधित-City
Updated Wed, 23 Aug 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-----
त्योहारों पर नहीं बजेंगे डीजे
बबीना थानाध्यक्ष ने शांति समिति की बैठक में दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बबीना।
भले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों पर डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाने को गलत बताया हो, लेकिन उनकी ओर से इस संबंध में आदेश जारी नहीं होने के कारण अभी भी पुराने निर्देशों पर व्यवस्थाएं चल रही हैं। बुधवार को बबीना थाने में हुई शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि त्योहारों पर डीजे नहीं बजेंगे।
ईद, गणेशोत्सव और अन्य त्योहार सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की तैयारियों के लिए हुई शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि जुलूसों में अगर डीजे बजाए जाते हैं तो डीजे मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने त्योहारों को शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। बैठक में मौजूद लोगों ने गणेश जी मूर्तियां विसर्जित कराने के लिए तालाब की सफाई कराकर उसमें पर्याप्त पानी भरवाने, आरती के समय बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की। बैठक में भाजपा नेता दीपक सिंह, स्वामी शरण यादव, सुखवीर सिंह, अभय जैन, शौकत अली, पार्षद राजकुमार भदौरिया, पार्षद रवि भारती, बृजमोहन अग्रवाल, मनोज साहू आदि मौजूद रहे।
इंसेट
उपनिरीक्षक को दी विदाई
बबीना। बबीना थाना के कस्बा इन्चार्ज उपनिरिक्षक वीरेन्द्र सिंह का स्थानांतरण बिजौली चौकी इंचार्ज के पद पर हो गया है। बबीना थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने फूल माला पहनाकर उन्हें विदाई दी। इस मौके पर सुभाष चंद्र, दीपक सिंह, अतर सिंह, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।