फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   संदिगध अवस्था मे मिली पॉच वर्षिय बालक का शव-City

संदिगध अवस्था मे मिली पॉच वर्षिय बालक का शव-City

Fri, 11 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
संदिगध अवस्था मे मिली पॉच वर्षिय बालक का शव-City
फोटो
विज्ञापन

-----
तीन दिन से लापता बच्चे का अर्धनग्न शव मिला
ग्रामीणों का आरोप, जादू-टोने के चक्कर में हुई हत्या
पुलिस ने एक संदिग्ध के घर की तलाशी ली
बबीना। तीन दिन पहले सरवां गांव से लापता हुए पांच वर्षीय बच्चे का शव अर्धनग्न हालत में गांव में मिला। ग्रामीणों ने जादू-टोने के चक्कर में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक घर की तलाशी ली, लेकिन वहां कुछ संदिग्ध नहीं मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
बबीना थाना क्षेत्र के गांव सरवां निवासी बद्री वंशकार का पुत्र प्रिंस (05) बुधवार को खेलने के लिए घर से बाहर गया था, लेकिन लौटा नहीं। पिता की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। परिजनों और गांव वालों ने उसे तलाशने के तमाम प्रयास किए, परंतु सफलता नहीं मिली। शुक्रवार शाम बच्चे का शव गांव में ही पड़ा मिला। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घटनास्थल के पास ही रहने वाले एक व्यक्ति ने ही जादू-टोना करने के लिए प्रिंस की हत्या की है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे का शव अर्धनग्न हालत में मिला है। उसका अंडरवियर घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिला। बच्चे के चेहरे पर नोंचे जाने के निशान हैं, जो किसी जानवर के हमले से भी हो सकते हैं। ग्रामीणों ने पास में ही रहने वाले एक व्यक्ति पर जादू-टोने के लिए हत्या करने का शक जताया है। उसके घर की तलाशी ली गई, जिसमें कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारण साफ हो पाएंगे। इसी के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

इधर, बालक की मौत के बाद परिजनों का हाल-बेहाल है। वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। पेशे से मजदूर बद्री के दो बच्चों में प्रिंस बड़ा था। उसका छोटा भाई अवि तीन साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed