फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सौ नम्बर पुलिस ने युवा को फांसी लगाने से बचाया-City

सौ नम्बर पुलिस ने युवा को फांसी लगाने से बचाया-City

Wed, 19 Jul 2017 08:46 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
सौ नम्बर पुलिस ने युवा को फांसी लगाने से बचाया-City
पुलिस की तत्परता से बच गया दिनेश
विज्ञापन

सब हेड: पिता से नाराज होकर लगा ली थी फांसी
क्रासर
डायल 100 पर मिली सूचना पर दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा
अमर उजाला ब्यूरो
बबीना।
मानपुर गांव का दिनेश अपने पिता से झगड़ कर जान देने पर उतारू हो गया था। उसने कमरा बंद करके खुद को फांसी के फंदे पर लटका लिया। परिजनों की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा और फिर आत्मघाती कदम न उठाने की कसम दिलाई।
पुलिस की लेट लतीफी के किस्से तो तमाम है, लेकिन बुधवार को पुलिस की तत्परता से एक गरीब का बेटा मरने से बच गया। हुआ यूं कि बबीना थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में रहने वाले मजदूर परमेश्वर दास के पांच पुत्रों में से तीसरे नंबर के बेटे दिनेश (17) ने उससे काम करने के लिए पैसों की मांग की। मजदूरी करके जीवन यापन करने वाले परमेश्वर ने पैसे देने में असमर्थता जताई तो दिनेश उससे नाराज हुआ गया। काफी देर तक बहस होने पर परमेश्वर ने उसे डांट दिया। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर दिनेश बुधवार शाम करीब 6.30 बजे कमरे में चला गया और उसे अंदर से बंद कर लिया। परिजनों ने खिड़की से झांका तो वह रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने उसे रोका, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं था। इसी बीच परिजनों ने 100 नंबर पर फोन करने की घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाने पर खड़ी डायल 100 की गाड़ी मौके पर रवाना हुई। थाने से दिनेश का घर सात किलोमीटर दूर है। पुलिस ने महज चार मिनट में यह दूरी तय की और दरवाजा तोड़कर फंदे पर लटके दिनेश को उतारा और उसे पिता सहित थाने ले आए। प्रभारी थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दिनेश को समझाया गया कि उसका यह कदम परिवार पर कितना भारी पड़ता। दिनेश को अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने अपने पिता से माफी मांग कर भविष्य में फिर ऐसा न करने की कसम ली। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed