{"_id":"59355bdc4f1c1b501e8b4598","slug":"14966691616-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म
Updated Mon, 05 Jun 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म
मऊरानीपुर। थाना लहचूरा के एक गांव में दो जून की रात घर में अकेली महिला के साथ गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला और उसके परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित महिला ने थाना लहचूरा में दी गई तहरीर में बताया कि दो जून को उसके पति एक शादी समारोह में गए थे। रात में वह अपने कमरे में अकेली थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए गांव गुढ़ा निवासी राजा भैया पुत्र महेंद्र सिंह घर में घुस आया। उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसकी चीख-पुकार सुनकर उसकी सास जाग गईं। मामला भांपकर सास ने कमरे के दरवाजे में बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।
लहचूरा थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोमवार को गुढ़ा गांव निवासी आरोपी महेंद्र के खिलाफ धारा 376, 452, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा है।