{"_id":"593470904f1c1bd1118b45e7","slug":"149660892411-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेट नाइट क्राइम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेट नाइट क्राइम
Updated Mon, 05 Jun 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी नेता के घर ढाई करोड़ की चोरी
कहा, पुलिस की वर्दी में आए थे चोर
कोतवाल ने कहा, चोरी नहीं हुई, बदमाश का पीछा करते वहां पहुंची थी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
छनियापुरा निवासी व्यापारी नेता राजीव राय का आरोप है कि रविवार देर रात पुलिस की वर्दी में घुसे बदमाशों ने उनके घर से जेवर, नकदी और अन्य सामान चुरा लिए। इसकी कीमत लगभग ढाई करोड़ है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज इसके सबूत हैं। दूसरी तरफ कोतवाल आशीष मिश्रा का कहना है कि पुलिस एक बदमाश का पीछा करते हुए राजीव राय के घर तक गई थी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला तो लौट आई। चोरी का आरोप गलत है।
कोतवाली क्षेत्र के छनियापुरा निवासी राजीव परिवार सहित छुट्टियां बिताने केरल गए हैं। घर पर सिर्फ नौकर है। नौकर रविवार रात खाना खाने चला गया था। इसी बीच आसपास रहने वाले लोगों ने राजीव को फोन करके बताया कि उनके घर पुलिस घुसी थी, जो निकलते समय सामान लेकर गई। इस पर व्यापारी नेता ने नौकर को फोन करके पूछा तो उसने घर पर न होने की बात कही। नौकर ने फोन आने के बाद घर पर पहुंचकर देखा और स्थिति संदिग्ध मिलने पर राजीव को जानकारी दी। व्यापारी नेता राजीव राय ने इसकी जानकारी पुलिस अफसरों और अन्य व्यापारी नेताओं को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद रात में व्यापारी नेताओं की भीड़ कोतवाली में जुट गई।