{"_id":"59340fff4f1c1b8b3a8b45c9","slug":"14965842036dehat-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित फाइल-Dehat","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संशोधित फाइल-Dehat
Updated Sun, 04 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुकर्म के आरोप में अधेड़ गिरफ्तार
झांसी। सदर थाना क्षेत्र में शनिवार रात किशोर के साथ कुकर्म का प्रयास के मामले में पुलिस ने अधेड़ को गिरफ्तार किया। मथुरा कालोनी निवासी जय विश्वकर्मा नल, हैंडपंप सुधारने का काम करता है। शनिवार रात को उसने पड़ोस में रहने वाले किशोर को बहाने से अपने घर में बुलाया और गलत काम का प्रयास करने लगा। इसी दौरान किशोर की मौसी उसे तलाशते हुए आरोपी के घर पहुंच गई। आरोपी की हरकत की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने जय को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
फायर ऑफिसर के घर चोरी का प्रयास
झांसी। शनिवार रात फायर ऑफिसर के घर बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। पड़ोसी महिला के शोर मचाने पर बदमाश सामान छोड़कर भाग गए।
सीपरी बाजार निवासी रमेश दोहरे का पिछले दिनों ललितपुर में फायर स्टेशन ऑफिसर के पद पर तबादला हो गया। 29 मई से उनके घर में ताला लगा हुआ है। शनिवार रात करीब 11 बजे सूने मकान के ताले तोड़कर कुछ बदमाश घर में घुस गए। सूने घर में बदमाश तसल्ली से सामना तलाश रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली महिला सीमा अहिरवार ने बदमाशों को देख शोर मचा दिया। शोर सुनकर बदमाश जेवर, लाइसेंसी रिवाल्वर आदि मौके पर ही छोड़कर भाग गए।