फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   स्कूटी सवार मामा भांजा को रौंदा

स्कूटी सवार मामा भांजा को रौंदा

Fri, 03 May 2019 03:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
स्कूटी सवार मामा भांजा को रौंदा
दुर्घटना में मामा की मौत, भांजा घायल
विज्ञापन

झांसी। थाना सीपरी बाजार इलाके में झांसी - ग्वालियर राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा घायल हो गया। हालत नाजुक होने पर भांजे को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
थाना प्रेमनगर के राजगढ़ निवासी कार्तिकेय पांडेय (20) बीए के छात्र थे। बृहस्पतिवार को कार्तिकेय अपने भांजे गौरव के साथ स्कूटी पर सवार होकर ग्वालियर जाने के लिए रवाना हुए। अभी दोनों ग्वालियर मार्ग स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए॥ घटना को अंजाम देकर चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनोें को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां उपचार से पहले कार्तिकेय ने दम तोड़ दिया, जबकि गौरव की हालत नाजुक होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन


युवक ने दम तोड़ा
झांसी। बृहस्पतिवार को आग से आहत युवक ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
टीकमगढ़ अंतर्गत पृथ्वीपुर निवासी विजय (45) आग लग जाने के कारण गंभीर रूप से झुलस गए थे। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed