फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   फिल्मी स्टाइल में भगाया था बालिका को

फिल्मी स्टाइल में भगाया था बालिका को

Wed, 24 Apr 2019 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
फिल्मी स्टाइल में भगाया था बालिका को
फिल्मी स्टाइल में ले गया बालिका को
विज्ञापन


झांसी। थाना नवाबाद अंतर्गत एक अनाथालय से बालिका को फिल्मी स्टाइल में लेकर भागे युवक व उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है।
सोमवार को थाना टहरौली की रहने वाली बालिका थाना नवाबाद स्थित एक अनाथालय में थी। इसी बीच बालिका गेट के पास खड़े कर्मचारियों को धक्का देकर बाइक में बैठकर भाग निकली। हालांकि, कर्मचारियों ने पीछा कर पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन दोनों भाग चुके थे। घटना के संबंध में बताया गया है कि पिछले सप्ताह थाना रक्सा क्षेत्र के पुनावली कलां निवासी सचिनकांत थाना टहरौली इलाके में रहने वाली एक बालिका को लेकर भाग गया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पिछले सप्ताह दोनों को पकड़ लिया था। पिछले माह पुलिस ने बालिका को बरामद कर अदालत में पेश किया था। जहां अदालत ने बालिका को परिजनों के सुपुर्द करने का आदेश दिया था। इस बीच परिजनों नेे बालिका को साथ ले जाने से मना कर दिया था। जिसके चलते अदालत ने बालिका को थाना नवाबाद स्थित एक अनाथालय भेज दिया था। पुलिस ने सचिकांत और नीरजकांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


यह प्रकरण गंभीर है, इसमें किस हद तक लापरवाही बरती गई है। इसकी उच्चस्तर पर जांच कराई जा रही है। पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है। - मोहम्मद आबिद खान, मजिस्ट्रेट/सदस्य, बाल कल्याण समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed