फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्राइम -महिला की निकाल ली किडनी !-City

झांसी: महिला की निकाल ली किडनी, शिकायत दर्ज

Sat, 05 Jan 2019 03:18 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 05 Jan 2019 03:18 AM IST
विज्ञापन
क्राइम -महिला की निकाल ली किडनी !-City
प्रतीकात्मक तस्वीर
झांसी। शहर के एक हॉस्पिटल के चिकित्सक पर ऑपरेशन के बाद एक महिला की किडनी निकाल लेने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को महिला ने एसएसपी डॉ. ओपी से शिकायत कर डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने मौके पर ही सीएमओ डॉ. सुशील प्रकाश से बात कर मामले की जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि चिकित्सकोें की एक टीम मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


थाना चिरगांव स्थित करगवां निवासी मीना झां ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पेट में दर्द होने के बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक हॉस्पिटल में उपचार कराया। जहां उनको ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। आरोप है कि 19 जुलाई 2017 को उसे हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया गया, इसके बाद दूरबीन ऑपरेशन भी किया गया। ऑपरेशन करने के बाद 25 जुलाई को छुट्टी भी कर दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छह माह तक लगातार वे चिकित्सक के बताए अनुसार दवा का सेवन भी करती रहीं। मीना का आरोप है कि दवा बंद करने के बाद फिर से पेट में दर्द होने लगी। इसके बाद वह हॉस्पिटल उपचार कराने पहुंची तो दवा देकर टरका दिया गया। इसी बीच उन्होंने एक हॉस्पिटल में उपचार कराया, जहां जांच के बाद पता चला कि किडनी नहीं हैं। जिस कारण परेशानी पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे घबराकर वह शिकायत करने हॉस्पिटल पहुंची, जहां उसे चलता कर दिया। महिला का आरोप यह भी है कि वह कार्रवाई के लिए अधिकारियों के चक्कर भी लगाती रहीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी से फोन पर बात कर मामले की जानकारी ली, सीएमओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा।


महिला के आरोप की सच्चाई जानने के लिए जांच कराई जा रही है। मेडिकल कॉलेज मेें महिला की जांच करवाई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी।
-डा. सुशील प्रकाश, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed