फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   लूटमार करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

लूटमार करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 21 Jun 2017 09:35 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
लूटमार करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
लूटमार करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बार थानांतर्गत जंगलों में चरवाहों और किसानों के साथ मारपीट और लूटमार करने वाले गिरोह का पुलिस ने बुधवार को भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया है जबकि एक भाग निकला।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने प्रेस वार्ता में बताया कि ग्राम पारौन में तीन-चार हथियार बंद बदमाशों को किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूमने की सूचना मिली थी। इस पर थानाध्यक्ष बार रामसहाय सिंह ने पुलिस बल के साथ बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। जानकारी मिली कि हथियारों से लैस बदमाश ग्राम कंगीरपुरा से रजपुरा नहर की पट्टी पर खड़े हैं। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस बल ने घेराबंदी कर सुखलाल सिंह व मुकुंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि महेन्द्र सिंह भागने में कामयाब रहा। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी मुकुंद सिंह व सोबरन सिंह पर थाना पूरांकला में हत्या, मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत कई मामले दर्ज हैं। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


दो तमंचे, चार कारतूस बरामद
थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम बलरगुवां निवासी बदमाश मुकुंद सिंह पुत्र सोबरन सिंह के पास से एसबीबीएल देशी 12 बोर व 2 कारतूस, एक खोखा कारतूस नाल में लगा हुआ 12 बोर बरामद किया तो दूसरे बदमाश के पास से सुखपाल सिंह पुत्र दुर्ग सिंह निवासी कंगीरपुरा के पास से पुलिस ने एक देशी तमंचा 12 बोर, 2 कारतूस व एक खोखा कारतूस नाल में लगा हुआ 12 बोर का बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- बार के जंगलों में पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, पुलिस पर फायरिंग भी की
- एक भागने में सफल रहा, एसपी ने पुलिस को ईनाम देने की घोषणा की
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed