फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कर्जा लिया, जेवरात रखे गिरवी, नहीं मिली नौकरी-City

कर्जा लिया, जेवरात रखे गिरवी, नहीं मिली नौकरी-City

Sat, 04 Aug 2018 08:28 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
कर्जा लिया, जेवरात रखे गिरवी, नहीं मिली नौकरी-City

विज्ञापन
कर्जा लिया, जेवरात गिरवी रखे, पर नहीं मिली नौकरी
- नौकरी के नाम पर ठगे गए पीड़ित लगा रहे कार्यालय के चक्कर
- अफसरों से की रुपये वापस दिलाए जाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नौकरी देने के नाम पर ठगी करने वाली संस्था के शिकार युवक व युवतियां कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। शनिवार को प्रेमनगर व सीपरी बाजार क्षेत्र के रहने वाले आठ पीड़ित जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। पीड़ितों का कहना है कि कर्जा लेकर संस्था में नौकरी लगवाने के लिए रुपये दिये थे। किसी ने जेवरात गिरवी रखे थे। नौकरी तो नहीं मिली, रकम भी चली गई। अब कर्ज देने वाले रकम लौटाने के लिए दबाव डल रहे हैं।

इलाइट चौराहा स्थित एक संस्था ने नौकरी देने से पहले जिले के बेरोजगारों को कई सब्जबाग दिखाए थे। इसके झांसे में आकर कई युवाओं ने रुपये जमा कर नौकरी के लिए आवेदन कर दिया था। कई बेरोजगारों ने तो कर्ज लेकर नौकरी के लिए रुपये जमा किए थे तो कुछ ने तो ब्याज पर रकम ली थी। सबको यही आशा थी कि वेतन मिलने के बाद सभी का कर्जा चुका दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कुछ दिनों पहले संस्था के कार्यालय पुलिस ने दबिश दी थी, जहां फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद कार्यालय को सील कर दिया गया था। ऐेसे में बेरोजगारों को न तो नौकरी मिली और न ही जमा की गई रकम वापस मिली है। अब कर्जा लेने वाले बेरोजगारों के सामने संकट खड़ा हो गया है। कइयों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि नौकरी लगवाने के लिए सूदखोरों से रुपये कर्ज पर लिए थे। अब कर्ज देने वाले घर पर आकर परेशान कर रहे हैं। एक युवती ने बताया कि उसने अपने जेवरात गिरवी रखकर रकम दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed