{"_id":"5a7721774f1c1b8c268b8576","slug":"111517756791-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से युवक की आंख फूटी, आठ पर रिपोर्ट-City","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई से युवक की आंख फूटी, आठ पर रिपोर्ट-City
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-----
शराब को पैसे न देने पर युवक की आंख फोड़ी
आठ लोगों ने किया था दो पर हमला, रिपोर्ट दर्ज
31 जनवरी की दोपहर इलाहाबाद बैंक चौराहे पर हुई थी वारदात
झांसी।
शराब के लिए पैसे न देने पर आठ लोगों ने दो युवकों की पिटाई कर दी। इनमें से एक की आंख फूट गई, जबकि दूसरे को चोटें आई हैं। 31 जनवरी को इलाहाबाद बैंक चौराहे पर हुई वारदात की रिपोर्ट पुलिस ने रविवार को दर्ज कर ली है।
थाना प्रेमनगर इलाका के हंसारी स्थित सांरध्रा नगर निवासी जेपी यादव (24) अपने साथी रजनीश राय के साथ 31 जनवरी की दोपहर बाइक पर सवार सदर बाजार के तोपखाना में आईओबी बैंक में गाड़ी की किश्त जमा करने आऐ थे। इसके बाद सीपरी जाने को निकले। अभी दोनों इलाहाबाद बैंक चौराहा के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच चार युवकों ने रोक लिया और शराब के लिए पैसे मांगने लगे। इसका विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच इनके पास दोस्त भी आ गए और सभी ने एक गली में ले जाकर जमकर पीटा। जेपी के विरोध करने पर एक युवक ने उसकी आंखे पर धारदार चीज से हमला कर दिया। इसमें उसकी आंख फूट गई। इसके चिल्लाने पर युवक जेब में रखे बीस हजार रुपये व मोबाइल लेकर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे उपचार के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया। परिजन तहरीर देकर इलाज कराने दिल्ली चले गए थे। लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
घटना के बाद परिजनों ने भले ही तहरीर दे दी थी। लेकिन इस बीच नवाबाद पुलिस ने घटना को लेकर लापरवाही बरती। रिपोर्ट दर्ज न होने के बाद परिजन नवाबाद थाने पहुंचे। जहां रिपोर्ट दर्ज न होने पर नवाबाद प्रभारी निरीक्षक से भी मुलाकात की। इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश के बाद नवाबाद पुलिस ने साहिल, अनवर, अजगर, बगदा समेत चार अज्ञात पर कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।