फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   crime pawan murder

हत्या से लेकर भगाने में झांसी व बबीना के युवकों ने की थी पवन की मदद

Sat, 30 May 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime pawan murder
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
झांसी। बबीना निवासी टीवीएस के सब डीलर पवन राजपूत दोस्त की हत्या के बाद जल्द ही बीमा की रकम लेने की तैयारी में था। हत्या से लेकर उसे भगाने में झांसी व बबीना में रहने वाले युवकों ने मदद की थी। रकम हाथ आते ही रकम का बंदरबांट कर वह परिवार समेत नेपाल भागने की तैयारी में था। ऐसे में पूरे प्रकरण का खुलासा होने के बाद पूरा परिवार सकते में है। पुलिस ने परिवार से लेकर मदद करने वाले युवकों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। अब तक पुलिस की जांच में झांसी व बबीना के रहने वाले करीब 15 लोगों के नाम भी सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

दो माह पहले टीवीएस के सब डीलर पवन राजपूत की हत्या की घटना से सनसनी फैल गई थी। लेकिन, पुलिस की सही तफ्तीश व सुबूतों ने पूरा मामला खोलकर रख दिया। पवन ने बीमे की तीन करोड़ रुपये की रकम पाने के लिए अपने दोस्त जिला दतिया के पखरा गांव निवासी नीरज परिहार की हत्या कर शव जलाकर फेंका था। लंबी पड़ताल के बाद बुधवार को पुलिस ने पवन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

पूछताछ में उससे कई महत्वपूर्ण खुलासे भी हुए हैं। पता चला है कि पूरा षड्यंत्र उसने करीब एक साल पहले से रचना शुरू किया था। इस काम में उसने अपने पिता, पत्नी समेत झांसी व बबीना में रहने वाले करीब 15 युवकों को भी शामिल किया था। शर्त यह थी कि रकम मिलने के बाद एक करोड़ रुपये 15 युवकों में बंटेंगे। युवक भी इस शर्त को मानकर तैयार हो गए थे। उसने तय किया था कि घटना को अंजाम देकर राजस्थान भाग जाएगा और रकम मिलने के बाद पूरे परिवार को नेपाल ले जाकर बस जाएगा। जरा सी चूक ने पुलिस को महत्वपूर्ण दिशा दे दी और आरोपी पुलिस के हाथ लग गया। शुक्रवार को ओरछा पुलिस ने बबीना आकर दिन भर जांच की। पता चला है कि जल्द ही ओरछा पुलिस इस मामले में बड़ी कार्रवाई करने के मूड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक को ही खोज रही थी पुलिस
घटना की पूरी साजिश परिजनों ने रच डाली थी। हत्या के बाद पहचान से लेकर आरोप लगाने वाले दोस्त का भी नाम तय कर रखा था। घटना के बाद पिता ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त कर हत्या का आरोप भी नीरज पर लगाया था, लेकिन पुलिस ने पर्याप्त सुबूत न मिलने के कारण अज्ञात में एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन नीरज की खोजबीन में लग गई थी।
पिता को जेल भेजने की तैयारी शुरू, पत्नी पर भी कसेगा शिकंजा
आरोपी पवन के पिता को ओरछा पुलिस ने जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। चार दिन के भीतर पुलिस चार्जशीट दाखिल कर जेल भेजेगी। साथ ही, पवन की पत्नी पर भी शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस पुन: कॉल डिटेल खंगालकर पत्नी से पूछताछ की तैयारी में है।

जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर पवन के पिता को जेल भेजा जाएगा। पड़ताल में कइयों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस सभी पर कार्रवाई करेगी। महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटा लिए गए हैं।
नरेंद्र त्रिपाठी, टीआई - ओरछा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed