फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Crime against railway passengers increased, 25 thousand victims in one year

Jhansi News: रेल यात्रियों के साथ बढ़े अपराध, एक साल में 25 हजार हुए शिकार

Fri, 10 May 2024 03:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Crime against railway passengers increased, 25 thousand victims in one year
- ट्रेनों में 24,244 और स्टेशनों पर 1173 हुए अपराध के मामले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। झांसी रेल मंडल से होकर आने-जाने वाली ट्रेनों में यात्री खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। इसका अंदाजा रेलवे के पास आईं शिकायतों से लगाया जा सकता है। 12 महीने में रेलवे के पास ट्रेन और स्टेशन पर यात्री सुरक्षा से जुड़ीं 25 हजार से अधिक शिकायतें आई हैं। ये यात्री ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर अपराध के शिकार हुए हैं।

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन सहित मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों से 24 घंटे में 110 यात्री ट्रेनों का आवागमन होता है। यहां से प्रतिदिन औसतन 1.10 लाख यात्री यात्रा करते हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे के पास आरपीएफ और जीआरपी बल है। लेकिन, फिर भी यात्री खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मंडल से गुजरने वालीं ट्रेनों में सवार यात्रियों ने हर दिन सुरक्षा से जुड़ीं औसतन 70 शिकायतें की हैं। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक ट्रेनों में 24,244 और स्टेशन पर 1173 यात्रियों ने रेलवे से सुरक्षा मांगी है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में ट्रेन और स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर यात्रियों ने शिकायतें दर्ज कराई हैं। रेलवे ने सभी शिकायतों का तत्काल प्रभाव से निस्तारण किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed