फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cricket: Railway Division defeated SS Club

क्रिकेट : रेलवे डिवीजन ने एसएस क्लब को दी शिकस्त

Sun, 11 Feb 2024 02:28 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 11 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Railway Division defeated SS Club
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में चल रही डॉ. वृंदावन लाल वर्मा लीग कम नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता में रेलवे डिवीजन ने एसएस क्लब को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
मुकाबले में रेलवे डिवीजन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। रेलवे डिवीजन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 192 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज मुदस्सर खान ने बल्लेबाजी करते हुए 81 रन बनाए। विवेक मिश्रा ने 61 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएस क्लब की टीम 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी। बल्लेबाज शादाब खान ने 56, समीर खान ने 40 व मोहित सक्सेना ने 20 रन बनाए। रेलवे डिवीजन की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा, धीरज त्रिपाठी, पवनदीप व गौरव कुंटे ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर रेलवे डिवीजन टीम के मुदस्सर खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed