{"_id":"68fe7b19b441c8c3c60c8d2d","slug":"cricket-jhansi-jaguars-and-bipin-biharis-team-were-the-winners-jhansi-news-c-11-jhs1019-667055-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : झांसी जेगुआर्स और बिपिन बिहारी की टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : झांसी जेगुआर्स और बिपिन बिहारी की टीम रही विजेता
विज्ञापन
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई स्टेडियम में रविवार को आजाद क्रिकेट अकादमी की तरफ से चल रही वीरांगना लक्ष्मीबाई प्रीमियर लीग में चार टीमों के बीच मैच खेला गया। झांसी जेगुआर्स और बिपिन बिहारी स्ट्राइकर्स की टीम विजेता रही।
पहला मैच झलकारी बाई चैंपियंस और बिपिन बिहारी स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। झलकारी बाई चैंपियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अखिलेश यादव ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 46 गेदों पर 61 रन बनाए। टीम ने 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। दिशांत ने 25 और आशीष यादव ने 13 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी कर रहे पार्थ, वैभव और आदित्य ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिपिन बिहारी स्ट्राइकर्स की टीम ने 19 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज की। बल्लेबाजी कर रहे यश ने 57, पार्थ ने 41 और राजा गौतम ने 16 रन का योगदान दिया। जबकि, गेंदबाजी कर रहे अखिलेश और दिशांत ने 2-2 विकेट लिए। पार्थ शर्मा को मुख्य अतिथि बृजेंद्र यादव ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
दूसरा मैच झांसी जेगुआर्स और ध्यानचंद रॉयल्स के बीच खेला गया। झांसी जेगुआर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 20 ओवरों में 197 रन बनाए। योगेंद्र नॉट आउट 65, अस्मित ने 36 और हर्षित ने 31 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी कर रहे अचल, दीपेंद्र और दिव्यांशु ने 1-1 विकेट झटका।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ध्यानचंद रॉयल्स की टीम ने 15.3 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 104 रन ही बना सकी। दीपेंद्र ने 43 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। गेंदबाजी कर रहे दीपेश ने मात्र आठ रन देकर चार विकेट लिए। दीपेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि आकांक्षा तिवारी ने दिया।