फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cricket: District Association and SS Club won the match

क्रिकेट : डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन और एसएस क्लब ने जीता मैच

Fri, 16 Feb 2024 03:45 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 16 Feb 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Cricket: District Association and SS Club won the match
- सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जेडीसीए) के तत्वावधान में सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान पर चल रही 53वीं डॉ. वृंदावन लाल वर्मा नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन और एसएस क्लब ने प्रतिद्वंदी टीमों को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
बुधवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में तीन विकेट खोकर 200 रन बनाए। बल्लेबाज दीपक श्रीवास्तव ने 52 गेंदों में दस चौके जड़ते हुए 73 रन बनाए। चंचल यशपाल ने 45 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 83 रन बनाए। आर्यन अकादमी की ओर से मिथुन श्रीवास, रुद्र प्रताप व अक्षत गोस्वामी ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्यन अकादमी 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 101 रन ही बना सकी। बल्लेबाज शुभेंद्र सिंह ने 53 गेंदों पर नौ चौके लगाते हुए 54 रन बनाए। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के गेंदबाज चंचल यशपाल, अब्दुल वहीद, साकेत शर्मा ने दो-दो व उमेश कुमार ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच स्टेडियम और एसएस क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टेडियम की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 144 रन बनाए। अजीत प्रताप सिंह ने 50 गेंदों पर एक छक्का लगाते हुए 47 रन बनाए। संदीप प्रजापति ने 24 व शिवम सिंह ने 23 रन का योगदान दिया। एसएस क्लब के गेंदबाज मोनू रायकवार ने तीन, सतीश व मोहित ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएस क्लब की टीम ने खिलाड़ी निखिल खोटे और मोहित सक्सेना के 32-32 व हर्ष राय के 23 रन की बदौलत 19.3 ओवर में 146 रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीता। स्टेडियम की ओर से संदीप प्रजापति ने दो, अजीत प्रताप, अंकित श्रीवास व आकिब ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed