फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cricket: District Advocates Association defeated Judges XI

क्रिकेट : जिला अधिवक्ता संघ ने जजेज एकादश को हराया

Mon, 08 Apr 2024 01:56 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 08 Apr 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Cricket: District Advocates Association defeated Judges XI
- सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में हुआ मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान पर बार एंड बेंच ट्रॉफी क्रिकेट मैच का शुभारंभ हुआ। मुकाबले में जिला अधिवक्ता संघ की टीम ने जजेज एकादश को आठ विकेट से शिकस्त देकर मुकाबला जीता। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला जज की धर्मपत्नी बबीता मिश्रा ने किया।
जिला अधिवक्ता संघ टीम के कप्तान एडवोकेट केपी श्रीवास्तव ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जिला जज पद्म नारायण मिश्रा के नेतृत्व में उतरी जजेज एकादश टीम की शुरुआत अच्छी रही। लेकिन मध्य व निचले क्रम के बल्लेबाज रन नहीं बटोर पाए। इसके चलते पूरी टीम 20 ओवर में 117 रन बनाकर आउट हो गई। बल्लेबाजी करते हुए हर्ष पांडेय ने 28 गेंद पर 40 रन बनाए। जिला अधिवक्ता संघ की ओर से सुबोध श्रीवास्तव और अमित शर्मा ने तीन -तीन, राम जी श्रीवास्तव, उमेश कुमार, विजय यादव व संजय शर्मा ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला अधिवक्ता संघ की टीम ने 12 ओवर में दो विकेट खोकर 118 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीत लिया। बल्लेबाजी करते हुए एडवोकेट उमेश कुमार ने पांच छक्के व आठ चौके लगाते हुए 65 व एडवोकेट अजहर ने 23 रन बनाए। जजेज एकादश की ओर से हर्ष पांडेय व अनुराग यादव ने एक-एक विकेट चटकाया। एडवोकेट उमेश कुमार मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। यदु सिंह व राघवेंद्र सिंह अंपायर और एड महेंद्र जोशी स्कोरर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के दौरान अविनाश सिंह, विजय वर्मा, सुनील शेखर, सीजेएम जितेंद्र यादव, ईएस कनौजिया, अरुण क्रांति यशोदास, अनुराग यादव, अशोक यादव, धीरेंद्र कम्बोज, अभिनव यादव, अंबर राना, शुभम, मौजूद रहे। झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट अजय मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर शुक्ला ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed