{"_id":"65dcec986fdd5981a80ebe34","slug":"cricket-acs-academy-defeated-stadium-team-jhansi-news-c-360-1-jh11003-103947-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : एसीएस अकादमी ने स्टेडियम की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : एसीएस अकादमी ने स्टेडियम की टीम को हराया
Tue, 27 Feb 2024 01:25 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जेडीसीए) के तत्वावधान में सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान पर चल रही 53वीं डॉ. वृंदावन लाल वर्मा नॉक आउट क्रिकेट लीग में एसीएस अकादमी और रेलवे डिवीजन की टीम विजयी रही।
सोमवार को हुए मुकाबले में स्टेडियम की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। स्टेडियम की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट खोकर 169 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी एसीएस अकादमी ने बल्लेबाज तनिष्क शर्मा के नाबाद 110 रन की बदौलत 19 ओवर में चार विकेट खोकर 170 रन बनाए और मैच छह विकेट से जीत लिया।
दूसरा मैच दातार नगर परवई-ए और रेलवे डिवीजन की टीम के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे डिवीजन की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 169 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी दातार नगर परवई-ए की पूरी टीम 19.5 ओवर में 105 रन ही बना सकी। जिसमें बल्लेबाज प्रदीप कुमार ने 15, अंकेश ने 12 रन बनाए। रेलवे डिवीजन टीम से से शुभम सोलंकी ने तीन, मुदस्सर खान, हरजीत सिंह व धीरज त्रिपाठी ने दो-दो और राजीव चतुर्वेदी ने एक विकेट लिया।