फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CP church is away from prayer

सीपी चर्च में प्रार्थना से दूर होते हैं कष्ट

Thu, 16 Dec 2021 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
CP church is away from prayer
झांसी। बुंदेलखंड के मसीही समाज में सीपी मिशन चर्च का अहम स्थान है। यह चर्च मिशन कंपाउंड की पहाड़ी पर बना हुआ है, जो देखने में काफी आकर्षक लगता है। यहां प्रार्थना करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। यहां की गई प्रार्थना से लोगों के कष्ट दूर होते हैं।
विज्ञापन

चर्च के इतिहास को लेकर बताया जाता है कि प्रथम कैनेडियन मिशनरी डॉ. जान वाल्की 1904 में झांसी आये थे। तब सीपी मिशन कंपाउंड क्षेत्र में विशाल जंगल था। उन्होंने पहाड़ी पर मिशन हाउस बनाया जो आज भी है। चर्च का निर्माण 1927 में शुरू हुआ और 1931 में बनकर पूर्ण हुआ। चर्च में स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर कई लोग विभिन्न क्षेत्रों से प्रार्थना करने के लिए आते हैं। वहीं, क्रिसमस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनमें कैरल सिंगिंग, संडे स्कूल आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन

क्रिसमस पर देश की खुशहाली, शांति, विकास और प्रगति के लिए प्रार्थना की जाएगी। पर्व के उपलक्ष्य में कई आयोजन होंगे।
रेव्हरन कौशलेंद्र सालोमन
प्रभु यीशु के जन्म का संदेश घर-घर सुनाया जा रहा है। चर्च में क्रिसमस की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
प्रेमलता लांगसन
कोरोना महामारी का प्रकोप न रहे। सभी लोग स्वस्थ रहें। यह हम सभी की कामना है। त्योहार को लेकर बहुत उत्साह है।
ग्रेबियल लाल
सीपी चर्च हमेशा ही आकर्षक रहा है। यहां प्रार्थना करने पर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। काफी दूर से लोग आकर प्रार्थनाओं में शामिल होते हैं।
आभा स्पेंसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed