{"_id":"5f455dc58ebc3e3cad4dcf87","slug":"cow-killed-mother-assault-jhansi-news-jhs174681812","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां पर कुल्हाड़ी से हमले के प्रयास में सामने आए गोवंश की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां पर कुल्हाड़ी से हमले के प्रयास में सामने आए गोवंश की मौत
विज्ञापन
cow eating
- फोटो : cow eating
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार/ललितपुर। थाना बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरौदा डांग में मंगलवार की सुबह एक परिवार में मां-बेटे के बीच कहासुनी होने पर बेटे ने आवेश में आकर मां पर कुल्हाड़ी से हमले का प्रयास किया तो मां तो दूसरी तरफ हट गई, उसके पास में खड़ी गाय की बेजुबान बछिया की गर्दन कुल्हाड़ी से अलग हो गई। जानकारी मिलने पर थाना बार पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्राम बरौदाडांग निवासी प्रताप (26 वर्ष) मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे अपने घर के आंगन में था, जबकि अन्य परिजन अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान प्रताप का अपनी मां रैनका से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसने अचानक से पास में रखी तेज धारदार कुल्हाड़ी से मां के ऊपर प्रहार करने का प्रयास किया, यह देखकर उसकी मां तत्काल वहां से हटकर दूर चली गई, जिस पर प्रताप ने आवेश में आकर पास में ही खड़ी एक गाय की करीब चार माह की बछिया की गर्दन कुल्हाड़ी से काटकर अलग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख अन्य परिजनों ने उसके हाथ से कुल्हाड़ी छीन ली। शोरशराबा सुनकर ग्रामीण भी एकत्रित हो गए और गाय की बछिया की कटी हुई गर्दन अलग पड़ी देखकर ग्रामीणों में युवक के प्रति आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी मोबाइल से थाना जखौरा पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और पिता अजुद्दी कुशवाहा की तहरीर पर थाना बार पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ पशु वध करने के मामले में धारा 429 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम बरौदाडांग में एक युवक अपने मां से झगड़े के बीच उन पर कुल्हाड़ी से वार करने का प्रयास कर रहा था, वह कुल्हाड़ी एक गाय की बछिया को लगी, जिससे बछिया की मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक।