फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cow is the carrier of agriculture and sage tradition, conservation on priority

कृषि और ऋषि परंपरा की संवाहक हैं गाय, संरक्षण प्राथमिकता पर

Sun, 08 May 2022 11:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Cow is the carrier of agriculture and sage tradition, conservation on priority
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गाय कृषि और ऋषि परंपरा की संवाहक हैं। इनका संरक्षण सरकार की प्राथमिकता पर है। यह बात उन्होंने अपने दो दिवसीय झांसी दौरे के दौरान रविवार को ‘अमर उजाला’ से हुई खास बातचीत में कही। इसके अलावा भी उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाउडस्पीकर के मुद्दे पर राजनीति करने वालों को प्रदेश की शांति बर्दाश्त नहीं हो रही है। प्रदेश में धार्मिक स्थलों से लोगों ने लाउडस्पीकर खुद उतारे। इसके लिए कहीं भी पुलिस - प्रशासन को सख्ती नहीं करनी पड़ी। इससे जाहिर है कि लोग सरकार के निर्देशों को अंगीकार कर रहे हैं। इससे विपक्ष की दुकानें अब बंद हो गईं हैं। उन्होंने कहा कि जो लाउडस्पीकर उतरें हैं, वे दुबारा न लगाए जाएं, इसकी भी जिम्मेदारी तय की गई है। ललितपुर में थाने में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और महिला को निर्वस्त्र करने के मुद्दे पर योगी ने कहा कि इस पर सरकार की ओर से सख्त कदम उठाए गए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और पूरे थाने को लाइन हाजिर कर दिया गया है। और भी कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। इसके अलावा प्रदेश में इस तरह के किसी भी मामले की पुनरावृत्ति न हो, इस पर पुलिस को हिदायत दी गई है। महिलाओें की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है। इसके लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाए गए हैं। प्रदेश के युवा तकनीकी में दक्ष हों, इसके लिए उन्हें स्मार्ट फोन व टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आमजन की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनें और उनका निस्तारण किया। अवैध काम करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएं। बुंदेलखंड में जल संकट के सवाल पर सीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 10 हजार करोड़ की योजना पर यहां काम चल रहा है। अगले साल क्षेत्र के गांवों में लोगों को नल से जल मिलने लगेगा। बुंदेलखंड के पानी के संकट के स्थायी समाधान के लिए पहली बार उपाय किए गए हैं। इससे पहले किसी सरकार की ओर से ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed