फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cow accident a people dead

गाय से टकराकर सड़क पर गिरे बाइक सवारों को ट्रक ने कुचला, मौत

Sat, 27 Mar 2021 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Cow accident a people dead
झांसी। शुक्रवार शाम झांसी-ललितपुर राजमार्ग पर जमालपुर के पास गाय से टकराकर दो बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों युवक बबीना थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

थाना बबीना क्षेत्र के खजरा-बुजुर्ग गांव निवासी बनमाली और जंगीराम शुक्रवार दोपहर बाइक से सवार होकर किसी कार्य की वजह से ललितपुर जाने के लिए निकले। शाम करीब 4.30 बजे दोनाें झांसी-ललितपुर राजमार्ग पर जमालपुर के पास पहुंचे थे, तभी सड़क के बीचोबीच बैठी गाय से टकराकर दोनों सड़क पर गिर गए। इस बीच पीछे झांसी की तरफ से आ रहा ट्रक दोनों को कुचलते हुए निकल गया। लोगों से खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed