{"_id":"609701b38ebc3ecd8b232791","slug":"covid-vaccination-jhansi-news-jhs19460423","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में 18 से अधिक आयु वालों को कल से लगेगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में 18 से अधिक आयु वालों को कल से लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ झांसी में जंग और तेज होने जा रही है। सोमवार से प्रदेश के 11 शहरों समेत झांसी में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए टीकाकरण की शुरुआत होगी। जिले में ये साठ अलग-अलग स्थानों पर लगाए जाएंगे। रविवार की दोपहर से टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराने वालों को स्लॉट मिलना शुरू हो जाएंगे।
झांसी में कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू रफ्तार से अपना दायरा बढ़ा रहा है। पिछले आठ दिनों के भीतर ही 6,574 नए मरीज सामने आ चुके हैं और 107 संक्रमितों की सांसें थम चुकी हैं। कोरोना पर काबू पाने के लिए अब तक किए गए उपाय यहां नाकाफी साबित हो रहे हैं। इसमें वैक्सीनेशन की कमी सबसे बड़ी बाधा बन रही है। हालात भयावह हो चले हैं। परिस्थितियों में सुधार के लिए अब सोमवार से झांसी में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी वैक्सीन लगाने का काम शुरू किया जा रहा है। वैक्सीन लेने के लिए शनिवार को झांसी से एक वैन लखनऊ के लिए रवाना हुई, जो रविवार को वैक्सीन लेकर झांसी आ जाएगी। यहां साठ स्थानों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके लिए आरोग्य सेतु एप पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। रविवार की दोपहर से पंजीकरण लोगों को स्लॉट भी आवंटित किए जाने लगेंगे।
सोमवार से झांसी में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। वैक्सीन लाने के लिए शनिवार को वैन लखनऊ के लिए रवाना कर दी गई है, जो रविवार की दोपहर तक झांसी पहुंच जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की वैक्सीनेशन की तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन
- डा. सुधीर कुलश्रेष्ठ, एसीएमओ