{"_id":"60887e688ebc3e245c6106da","slug":"covid-jaanch-karwana-jaruri-jhansi-news-jhs193999942","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए करानी होगी कोविड-19 की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए करानी होगी कोविड-19 की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगरा। पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए जाने वाले मतगणना एजेंटों और प्रत्याशियों के लिए पास तो अनिवार्य होगा। इसके अलावा कोविड-19 की जांच भी करानी होगी। एजेंटों को अपने साथ निगेटिव जांच की रिपोर्ट लेकर जानी होगी, जिसके बाद ही उन्हें मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। इस बाबत राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश प्राप्त होने के बाद डीएम ने भी आदेश जारी कर दिए हैं। पंचायत चुनाव के लिए विकासखंड बंगरा के सभी ग्रामों में 15 अप्रैल को मतदान हुआ था, जिसमें जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए वोट डाले गये थे, जिसकी दो मई को मतगणना होगी। बंगरा विकास खंड क्षेत्र के सभी ग्रामों की मतगणना मां शारदा महाविद्यालय घुराट, बंगरा में होगी, दो मई को सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना कार्य समाप्ति तक चलेगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि मतगणना व्यवस्था में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार, गणना अभिकर्ताओं का प्रवेश सक्षम अधिकारी द्वारा पहचान पत्र जारी करने के बाद ही होगा। बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा मतगणना स्थल पर जाने वाले प्रत्येक गणना एजेंट को तभी प्रवेश मिलेगा, जब उनके पास कोविड-19 की निगेटिव जांच रिपोर्ट एवं मुंह पर मास्क लगा होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे में सभी प्रत्याशी और उनके मतगणना एजेंट इससे पूर्व ही अपनी जांच करा लें अन्यथा प्रवेश ना मिलने पर वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
29 अप्रैल को कैंप लगाकर बनाये जायेंगे मतगणना एजेंट
टहरौली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की गुरसराय ब्लॉक की मतगणना दो मई को कृषि मंडी प्रांगण में की जाना निर्धारित किया गया है। दो मई को ब्लॉक स्तर पर जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के मतों की गणना होना है। कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए शासन और प्रशासन के समक्ष सुरक्षित मतगणना कराया जाना चुनौतीपूर्ण दिखाई दे रहा है, जिसे देखते हुए निर्णय लिया गया है कि मतगणना स्थल पर केवल उन्हें ही प्रवेश दिया जाए, जिनके पास कोरोना जांच की नेगेटिव रिपोर्ट होगी। अभिकर्ता एजेंट बनने हेतु दो फोटो, आधार कार्ड, प्रत्याशी का हस्ताक्षर किया हुआ पत्र और कोरोना की नेगेटिव जांच रिपोर्ट अनिवार्य है। अभिकर्ता बनने के लिए 29 अप्रैल को प्रात: 10 बजे से ब्लॉक परिसर में कैंप लगा कर अभिकर्ता बनाए जाएंगे। यह जानकारी बीडीओ गुरसरांय राहुल मिश्रा ने बताया कि ग्राम प्रधान के लिए मतगणना आरओ सुधीर कुमार उपायुक्त उद्योग विभाग को बनाया गया है जबकि क्षेत्र पंचायत हेतु शरद कुमार को आरओ बनाया गया है।