फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   covid help desk neutral

बेअसर साबित हो रहा विकास भवन का कोविड हेल्प डेस्क

Sat, 08 Aug 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
covid help desk neutral
covid help desk neutral
झांसी। कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत विकास भवन में भी कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की गई है लेकिन, वह बेअसर नजर साबित हो रही है। शुक्रवार को भी विकास भवन में दो कर्मचारी कोविड संक्रमित पाए गए। यह कर्मचारी टेस्ट कराने से पहले पूरे समय काम करते रहे। ऐसे में सवाल उठ रहे कि अगर आखिर बीमार होने के बावजूद उनको कार्यालय के भीतर काम करने की इजाजत कैसे मिली।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद जब सरकारी कार्यालय खोले गए तब पचास फीसद कर्मचारियों का रोस्टर बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए थे। इस संबंध में अपर प्रमुख सचिव की ओर से मई में शासनादेश भी जारी किया गया लेकिन, विकास भवन प्रशासन इस शासनादेश को लेकर गंभीर लापरवाही बरत रहा। विकास भवन में स्थित करीब 18 विभागों के करीब पांच सौ से अधिक कर्मचारी रोजाना कार्यालय आ रहे हैं। इस वजह से कोविड का प्रसार यहां तेजी से हो रहा है। अब तक छह कर्मचारियों को कोविड अपनी चपेट में ले चुका। इसके बढ़ते प्रसार से कर्मचारियों में भी खौफ है लेकिन, प्रशासनिक कार्रवाई के डर से कर्मचारी खुलकर एतराज भी नहीं जता पा रहे। शुक्रवार को भी दो कर्मियों के पुष्टि होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर छह हो गई। इससे कर्मचारियों में खौफ पैदा हो रहा है।
विज्ञापन

एक-दो कमरे में ही चलते हैं कई विभाग
विकास भवन में कई कार्यालय ऐसे हैं जहां एक-दो कमरे में ही पूरा स्टॉफ बैठता है। ऐसे में अगर उनमें से एक भी संक्रमित हुआ तब उस विभाग के अधिकांश कर्मचारियों के चपेट में आने की आशंका सर्वाधिक रहेगी। समाज कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, मनरेगा सेल, लघु सिंचाई जैसे तमाम विभाग सिर्फ एक दो कमरे में ही चल रहे हैं जबकि यहां एक दर्जन तक कर्मचारी काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निश्चित तौर पर रोस्टर बनाया गया होगा लेकिन, इसे लागू कराए जाने को लेकर अभी मैं कुछ नहीं कह सकता है। शासनादेश का पालन अनिवार्य तौर पर कराया जाएगा।
शैलेष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed