फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cousin brother was given alcohol on the pretext of party and murdered

Jhansi News: फुफेरे भाई को पार्टी के बहाने पिलाई शराब, कर दी हत्या

Mon, 03 Mar 2025 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cousin brother was given alcohol on the pretext of party and murdered
- पुलिस ने गड्ढे से बरामद किया शव, ममेरे भाई, मामा और मामी पर हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दतिया। बसई थाना क्षेत्र के मुड़रा गांव में एक युवक ने अपने फुफेरे भाई को पार्टी के बहाने घर बुलाया। उसे शराब पिलाई, मछली खिलाई। जब उसे नशा हो गया तो उसकी हत्या कर दी। उसका शव खंडहरनुमा घर में दफन कर दिया। बाद में आरोपी घर का ताला लगाकर भाग गए। घटना 24 फरवरी की बताई गई है। पुलिस ने तीन लोगाों पर हत्या का मामला दर्ज किया है।

शिवपुरी जिला के ढंगी नयागांव निवासी प्रवेंद्र लोधी (25) पुत्र खेमराज लोधी को उसके ममेरे भाई रविंद्र लोधी ने पार्टी मनाने के लिए मुड़रा गांव बुलाया। यहां रविंद्र ने अपने खंडहर पड़े घर में शराब पार्टी का आयोजन किया। यहां प्रवेंद्र को शराब पिलाई, मछली खिलाई। जब उसे नशा हो गया तो उसकी हत्या कर दी और शव वहीं गड्ढा खोदकर जमीन में दफन कर दिया। जब प्रवेंद्र घर नहीं पहुंचा तब पिता खेमराज उसकी तलाश में मुड़रा गांव पहुंचा और उन लोगों ने पूछताछ की। इसके बाद आरोपी घर में ताला लगाकर भाग गए। खेमराज ने संदेह होने पर पिछोर थाना पुलिस को बताया। घटनास्थल बसई होने के कारण सूचना बसई पुलिस को दी। शनिवार को उसका शव खंडहर में जमीन खोदकर बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी रविंद्र लोधी, उसकी मां ज्ञानदेवी लोधी और पिता जसवंत लोधी निवासी ढंगी नयागांव, जिला शिवपुरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed