{"_id":"5cd5ca53bdec22075b0bf7a4","slug":"couple-ded-body-found-in-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मिले युवक-युवती के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में मिले युवक-युवती के शव
Sat, 11 May 2019 12:30 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Sat, 11 May 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
ded body
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शुक्रवार की सुबह पुलिया नंबर नौ रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और युवती के शव पड़े मिले। कुछ ही दूरी पर बैग, चादर और पानी की बोतलें भी मिलीं। युवती का एक पैर कटा था, उसके सिर में गहरी चोट थी। वहीं युवक के सिर में ही चोट थी। पुलिस का मानना है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत हुई है। प्रयास के बाद भी दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
शुक्रवार की सुबह पुलिया नंबर नौै स्थित बी केबिन के पास पटरियों पर खून से लथपथ युवक व युवती के शव पड़े देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। मृतक युवक की उम्र 32 और युवती की उम्र 35 के करीब बताई गई है। पटरियों से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों के पास चादर, एक काले रंग का बैग व थैैला भी मिला। थैैले में साड़ी व कुछ अन्य कपड़े भी मिले। पुलिस ने थैले समेत पूरे सामान जब्त कर लिया। आसपास पुलिस ने झाड़ियों में खोजबीन भी की। ट्रेन की चपेट में आकर मौत का अनुमान लगाया जा रहा है। युवती के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में और युवक के सिर में गहरी चोट है। युवती सफेद रंग की साड़ी, नीला ब्लॉउज व युवक चेकदार शर्ट व खाकी रंग की पेंट पहने था। युवक की जेब से 80 रुपये ही मिले। दोनों के पास से ऐसा कोई कागज नहीं मिला, जिससे उनकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देर रात तक पुलिस पड़ताल में जुटी रही।
आसपास के जिलों से संपर्क साधा
घटना के बाद प्रेमनगर पुलिस ने दोनों की शिनाख्त के लिए तुरंत वीडियो व फोटो बनाकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों से संपर्क किया, लेकिन किसी तरह की गुमशुदगी या गायब होने की र्कोई सूचना पुलिस के पास नहीं मिली। इसके बाद प्रेमनगर पुलिस ने ललितपुर, जालौैन, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर समेत अन्य जिलों से संपर्क साधा। देर रात पुलिस को किसी भी तरह की सूचना नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
यहां पहले भी हुईं घटनाएं
पुलिया नंबर नौ के इर्र्दगिर्द पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। र्कई यात्री ट्रेन की चपेट में आने तो कई गिरने से मौत का शिकार हो चुके हैं। वहीं, कई आत्महत्याएं भी कर चुके हैं।
ट्रेन की चपेट में आकर दोनों की मौत हुई है। प्रेमनगर पुलिस दोनाें की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। इसके लिए कई थानों की पुलिस की मदद भी ली जा रही है। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी।
72 घंटे बाद होगा पोस्टमार्टम
दोनों शवों का पंचनामा भरकर सुरक्षित पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। पुलिस ने शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शिनाख्त न होने की स्थिति में पुलिस 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराएगी। पुलिस के अनुसार अज्ञात मिले शव का 72 घंटे बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाता है। अगर 72 घंटे से पहले शिनाख्त हो जाए तो पुलिस अपनी जीडी में भी फेरबदल करती है। इसके बाद नाम सहित कागज तैयार कर डॉक्टर को भेजे जाते हैं। जिसके आधार पर पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराती है। अगर 72 घंटे गुजरने के बाद शव की शिनाख्त नहीं होती है तो पुलिस अज्ञात में ही पोस्टमार्टम कराती है। इस दौरान शव के फिंगर प्रिंट लिए जाते हैं और वीडियोग्राफी भी होती है।
आखिर कहां से आए दोनों ?
अब सवाल यह उठता है कि आखिर यह दोनों कहां से आए थे, जो सीधे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। स्टेशन से घटनास्थल की दूरी करीब दो किलोमीटर है। रात में दोनों पैदल आए या फिर किसी साधन से घटनास्थल के आसपास पहुंचे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लग सकेगा कि दोनों की मौत कैसे हुई है। दोनों के लापता होने की सूचना भी रात तक पुलिस के पास नहीं पहुंची, इससे इन दोनों की बाहर से आने की संभावना ज्यादा है। दिन भर पुलिस तमाम सवालों को लेकर माथापच्ची करती रही।