{"_id":"696ca97c2b139ef06e0e9caa","slug":"couple-committed-suicide-after-girlfriend-marriage-was-arranged-in-jhansi-2026-01-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मांग में सिंदूर... पांव में बिछिया, प्रेमिका की शादी तय होने पर प्रेमी युगल ने दी जान; अलग-अलग जगह संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मांग में सिंदूर... पांव में बिछिया, प्रेमिका की शादी तय होने पर प्रेमी युगल ने दी जान; अलग-अलग जगह संस्कार
Sun, 18 Jan 2026 03:06 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 18 Jan 2026 03:06 PM IST
सार
झांसी में पेड़ पर एक ही रस्सी से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके मिले हैं। युवती की मांग में सिंदूर भरा था। पांव में बिछिया पहनी थी। प्रेमिका की शादी तय होने के बाद प्रेमी युगल ने खौफनाक कदम उठाया। दो समुदायों का मामला होने की वजह से गांव में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
झांसी के थाना चिरगांव के पट्टी कुम्हर्रा गांव में प्रेमी और प्रेमिका ने नीम के पेड़ पर एक ही रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार तड़के उनके शव पेड़ से लटके मिले। यह देख पूरे गांव में सनसनी फैल गई। चिरगांव पुलिस भी पहुंची। फंदे से उतारने पर युवती की मांग में सिंदूर भरा मिला।
उसने पांव में बिछिया पहनी हुई थी। युवती की शादी की तारीख शुक्रवार को तय हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि शादी की तारीख तय हो जाने के बाद प्रेमी युगल ने यह आत्मघाती कदम उठाया। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। देर रात तक पुलिस अफसर भी पूरे मामले पर निगाह रखे रहे।
पट्टी कुम्हर्रा गांव में रियाजुल खान (23) और मुस्कान पाल (18) आपस में पड़ोसी थे। पुलिस ने बताया कि करीब दो साल से दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। अलग-अलग समुदाय से होने के कारण शादी नहीं कर पा रहे थे। उनके संबंधों की भनक परिजनों को भी लग गई थी।

इसके बाद मुस्कान का रिश्ता टहरौली में तय कर दिया गया। करीब आठ महीने पहले उसकी सगाई कर दी गई। शुक्रवार को उनकी शादी की तारीख 30 अप्रैल 2026 तय की गई। इसके बाद से मुस्कान दुखी थी। उनके घर के बगल में राधे केवट का बाड़ा है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार तड़के करीब तीन बजे मुस्कान की छोटी बहन की नींद टूटी। उसने देखा तो बिस्तर पर मुस्कान नहीं थी। काफी देर तक उसके न लौटने पर परिजन उसे देखने के लिए घर से बाहर निकले। तलाशते हुए जब वह राधे के बाड़े में पहुंचे तो वहां दोनों के शव फंदे से लटके मिले।
पुलिस की मौजूदगी में अलग-अलग जगह हुए अंतिम संस्कार
झांसी में दो समुदायों का मामला होने के नाते पुलिस अलर्ट मोड में रही। पोस्टमार्टम के बाद प्रेमी-प्रेमिका के शव परिजनों को सौंपे गए। पुलिस की मौजूदगी में परिजन शव लेकर निकले। रियाजुल के शव को परिजन गांव लेकर पहुंचे।

यहां पुलिस की मौजूदगी में उसके शव को सुपुर्द ए खाक किया गया, जबकि मुस्कान के शव का अंतिम संस्कार झांसी के बड़ागांव गेट बाहर स्थित मुक्तिधाम में हुआ। यहां मुस्कान के परिजनों की मौजूदगी में उसकी अंत्योष्टि हुई। मुस्कान की मौत के बाद परिवार के लोग जमा हो गए। यहां परिजन किसी से बात करने को राजी नहीं थे।
मुस्कान ने कक्षा आठ तक पढ़ाई की थी। उसके बाद पढ़ाई छोड़ दी। पिता खेती-किसानी करते हैं। मुस्कान घर में सबसे छोटी थी। वहीं, रियाजुल दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसके परिजनों का कहना है पढ़ाई में अधिक मन न लगने से उसने बीए प्रथम वर्ष के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।
इसके बाद से उसने डीजे का काम शुरू कर दिया था। शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेलने के बाद वह पंडोखर गया था। शाम करीब सात बजे लौट आया। इसके बाद गांव में तेरहवीं में शामिल होने चला गया। वहां से रात करीब 9:30 बजे घर लौटा। कुछ देर घर में रहा। गैराज जाने की बात कहकर बाइक से चल गया। वह रात में गैराज में ही सोता था।
परिजनों ने सोचा कि रोजाना की तरह वह सोने गया है। गांव के लोगों का कहना है कि परिजनों को प्रेमी युगल के संबंध का अंदेशा हो गया था लेकिन, पुलिस की छानबीन के दौरान दोनों के परिजनों ने इससे अनभिज्ञता जताई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनको इस रिश्ते के बारे में कुछ पता नहीं था। मुस्कान मोबाइल भी नहीं चलाती थी। वह अपने पिता के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करती थी। इस वजह से उसके मोबाइल फोन से भी कोई सुराग नहीं मिला सका।
छानबीन में यह बात सामने आई कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। युवती की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी। इस वजह से दोनों ने एक साथ यह आत्मघाती कदम उठाया। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। -डाॅ. अरविंद कुमार, एसपी आरए