{"_id":"6a2342adae0796447008a884","slug":"couple-booked-for-axe-attack-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-810182-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोप में दंपती नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोप में दंपती नामजद
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सैयर गांव में पड़ोसी के साथ विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। तहरीर के अनुसार सैयर गांव निवासी रमा पत्नी शिवम ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अपने घर के पास सफाई कर रही थीं, तभी पड़ोसी देवी यादव वहां पहुंचकर विवाद करने लगा। शोर सुनकर जब रमा का पति शिवम घर से बाहर आया तब देवी यादव ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
घटना का वीडियो भी उनके पास मौजूद है। रमा ने आरोप लगाया कि कुछ देर बाद आरोपी की पत्नी किरण भी मौके पर पहुंच गई। उसने भी हाथापाई की। दंपती को जान से मारने की धमकी दी गई। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। ब्यूरो