फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Couple and daughter sleeping under a tin shed were buried and injured in the storm

Jhansi News: आंधी में टिनशेड के नीचे सो रहे दंपती और बेटी दबे, घायल

Tue, 17 Jun 2025 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Couple and daughter sleeping under a tin shed were buried and injured in the storm

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। रक्सा के राजपुर और अमरपुर गांव में रविवार को आई आंधी और बारिश ने कहर बरपाया। राजापुर में आधा दर्जन घरों के टिनशेड उड़ गए। वही, अमरपुर में एक स्थान पर पेड़ गिरने से दंपती व उनकी बेटी उसके नीचे दबकर चोटिल हो गए। गोशाला की दीवार भी आंधी में ढह गई।



राजापुर गांव में रहने वाले कैलाश अहिरवार पत्नी अनीता और बेटी ज्योति के साथ टिनशेड के नीचे सो रहे थे, तभी आंधी से पास में खड़ा पेड़ टिनशेड पर गिर गया। टिनशेड के दबे तीनों लोगों ने मदद के लिए आवाज लगाई। ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। इसी गांव के खुमान ने बताया कि टिनशेड गिरने से उसके नीचे बंधे दुधारू जानवर दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन


इधर, हनुमान मंदिर के पास खंभा आंधी में उखड़ जाने से बिजली आपूर्ति गड़बड़ा गई। श्यामलाल के घर का छप्पर भी आंधी में उड़ गया। अमरपुर में भी भागवत यादव के घर के बाहर खड़ी कार पर टिनशेड उड़कर आ गिरा। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed